प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के ‘द कपिल शर्मा शो’ सीजन 4 के पहले एपिसोड में नजर आई थीं। शो के दौरान अभिनेत्री ने सुनील ग्रोवर के साथ मिलकर एक गाना गाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब उसी गाने पर प्रियंका के पति निक जोनस भी झूमते नजर आ रहे हैं।
निक जोनस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के गाने ‘बेबी डांस स्लोली स्लोली’ को एन्जॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो में प्रियंका भी उनके साथ नजर आ रही हैं और दोनों का यह क्यूट मोमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें कि निक जोनस को बॉलीवुड गाने और डांस का खास शौक है। प्रियंका चोपड़ा पहले भी खुलासा कर चुकी हैं कि निक अपने स्टेज परफॉर्मेंस से पहले बॉलीवुड के हिट गाने सुनना पसंद करते हैं।
हाल ही में निक जोनस को कई बॉलीवुड गानों पर डांस करते देखा गया था। उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने शरारत, प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के गाने मुझसे शादी करोगी और जीनत अमान के मशहूर गाने आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए पर डांस के वीडियो शेयर किए थे।
इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। खासतौर पर शरारत गाने पर निक का डांस लोगों को खूब पसंद आया, जिस पर अभिनेता रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया था।
