New Year’s Eve 2020: नए साल का आप भी कर रहे हैं इंतजार, लेकिन लेजी लेजी कर रहे हैं फील। तो आप घर बैठे बैठे भी साल 2019 के आखिरी दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं नई-नई फिल्में देख कर। अब अगर आपको कन्फ्यूजन है या बिलकुल नहीं जानते कि क्या देखें क्या नहीं? तो चलिए हम आपको बताते हैं।

टीवी में सेलेब्स का जलसा देखने के अलावा नेटफ्लेक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और जी 5 में ऑनलाइन HD फिल्में देखने का भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इन सभी ओटी प्लैटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में दिखाई जा रही हैं। लेटेस्ट से लेटेस्ट फिल्म से लेकर पुरानी से पुरानी फिल्म देखने के ऑप्शन यहां मिल रहे हैं। मर्जी आपकी है कि आपका मूड क्या चाहता है।

Netflix पर आप हिंदी में फिल्में मन मुताबिक देख सकते हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की Stree, सैफ अली खान की बाजार, रणबीर कपूर की संजू, सोनम कपूर राजकुमार की एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की सूरमा, अक्षय की पैडमैन, आमिर खान की 3 इडियट्स, करीना कपूर शाहिद कपूर की उड़ता पंजाब, पिंक, स्वदेश, कबीर सिंह, लस्ट स्टोरीज, द जोया फैक्टर, हाउस अरेस्ट, लुक्का छुप्पी, बरेली की बर्फी, प्यार का पंचनामा 2, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, शाहरुख खान की जीरो आदि देख सकते हैं।

Amazon Prime में नए एडिशन की बात करें तो आप देख सकते हैं- Inside Edge – Season 2 (Tv Series), लाल कप्तान (2019), ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म War (2019), सपना चौधरी की दोस्ती के साइड इफेक्ट्स (2019), गौन केश (2019), तेज (2012), लागा चुनरी में दाग (2007) करीना कपूर और शाहिद कपूर की Jab We Met (2007),हम हो गए आपके, औऱ बिपाशा बसु की Raaz (1967)

इसके अलावा आप ये फिल्में भी देख सकते हैं-  एलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है?(2019), Arjun Patiala (2019), बाटला हाउस (2019), सलमान खान की भारत (2019) , Chousar Firangi (2019), Dank (2019), Fastey Fasaatey (2019), फ्रॉड सैंया (2019), रणवीर सिंह की Gully Boy (2019) वरुण धवन, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट की Kalank (2019), Khamiyaza (2019), Lone Wolf (2019), कंगना रनौत की Manikarnika (2019)

Hot Star- अगर आपके पास नेटफ्लेक्स और हॉटस्टार की सुविधा नहीं है तो आप हॉटस्टार से भी काम चला सकते हैं। यहां आप हाउसफुल 4, मिशन मंगल, अर्जुन रेड्डी, दे दे प्यार दे, सुपर 30, टोटस धमाल, जंगल, हाउसफुल 3, वॉन्टेड, छिछोरे, बधाई हो, बागी 2, एवेंजर, एमएस धोनी और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में देख सकते हैं। रोमांटिक, हॉरर, थ्रिलर, एडवेंटरस किस तरह की फिल्में देखना चाहते हैं आप अपने हिसाब से चुने।