राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ के बिजनेस में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को 162.5 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली। फिल्म ने शुक्रवार को जहां 96 लाख रुपए की कमाई की थी वहीं शनिवार को इसने 2 करोड़ 52 लाख रुपए की कमाई की। फिल्म का अब तक का कुल बिजनेस 3 करोड़ 48 लाख रुपए हो चुका है। मालूम हो कि शुक्रवार को ही राजकुमार राव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके उनकी फिल्म को भारत की ओर से ऑस्कर में भेजे जाने की घोषणा की थी। फिल्म क्योंकि बहुत कम बजट से बनाई गई है और इसे सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है लेकिन बावजूद इसके दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक जा रहे हैं।
फिल्म के बिजनेस में आए उछाल को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शानदार बताया है। फिल्म हाल ही विवादों में तब आई जब न्यूटन को ईरानि की फिल्म सीक्रेट बैलेट की कॉपी बताया जा रहा था। इन खबरों को डायरेक्टर ने सिरे से खारिज कर दिया है। इन खबरों की वजह से ऑसक्र के लिए भारत की तरफ से विदेशी भाषा की श्रेणी में भेजी गई आधिकारिक फिल्म पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लोग इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं।
यह फिल्म एक चुनाव अधिकारी की कहानी बयां करता है जिसे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से हुई बातचीत में अमित मासूरकर ने कहा- यह सबसे ज्यादा अच्छा होगा अगर लोग निर्णय लेने और आर्टिकल लिखने से पहले दोनों फिल्मों को देख लेंगे। हमने सीक्रेट बैलेट के बारे में सुना तक नहीं था जब हम स्क्रिप्ट लिख रहे थे। न्यूटन जड़ों से जुड़ी हुई है। अगर यह किसी फिल्म की कॉपी होती तो क्या आपको लगता है कि बर्लिन और ट्रिबेका इसे प्रोग्राम करते? दूसरी फिल्म ने कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। न्यूटन किसी फिल्म की कॉपी नहीं है। यहां तक कि यह किसी से प्रेरित भी नहीं है।
#Newton shows REMARKABLE 162.5% GROWTH on Sat… Fri 96 lakhs, Sat 2.52 cr. Total: ₹ 3.48 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 24, 2017