New Song 2019, Salman Khan, Hud Hud Dabangg: सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का टाइटल ट्रैक रिलीज किया जा चुका है। पहले इस फिल्म के टाइटल ट्रैक का ऑडियो रिलीज कर फैंस को ललचाया गया था। अब दर्शकों के आगे इस फिल्म के पहले गाने ‘हुड़-हुड़ दबंग दबंग दबंग दबंग’ का वीडियो जारी किया गया है। सलमान खान का स्टाइल इस गाने में हर बार की तरह अनोखा ही लग रहा है।
पुलिस की ड्रेस पहन सलमान खान कभी दबंग हुक स्टेप करते दिखते हैं तो कभी धरती पर एक हाथ मारकर तरेड़ पैदा कर देते हैं। सलमान खान के इस गाने में इस बार नए हुक स्टेप को जोड़ा गया है। सलमान खान के फैंस को उनका ये हुक स्टेप भी काफी पसंद आएगा।
गाने को Jalees Sherwani ने लिखा है। दबंग 3 के टाइटल ट्रैक को दिव्या कुमार. शाबब सबरी और साजिद ने अपनी आवाज दी है। तो वहीं म्यूजिक साजिद वाजिद का है। गाने के एडिशनल लिरिक्स दानिश सबरी के हैं। म्यूजिक को प्रोड्यूस किया है आदित्य धार ने। अभी से फैंस इस गाने को देख कर इतनामचल रहे हैं क्योंकि अभी तक इस गाने को (7 मिनट में) 120,432 लोग देख चुके हैं। आप भी देखिए:-
इससे पहले सलमान की फिल्म दबंग 3 से 6 ऑडियो सॉन्ग सामने आ चुके हैं। ये सभी गाने दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। सलमान खान ने ऐलान किया है कि जल्द ही उनके फैंस इन सभी गानों को एक के बाद एक लाइन से बिना गाना ढूंढे सुन और देख सकेंगे। उनकी टीम दबंग 3 के गानों का Juke Box तैयार कर रही है।
हाल ही में चुलबुल पांडे की फिल्म का नया गाना मुन्ना बदनाम हुआ (munna badnaam hua) का ऑडियो रिलीज किया गया था। गाना मुन्ना बदनाम हुआ को फैंस ने बहुत पसंद किया। सोशल मीडिया पर भी इस गाने की खूब चर्चा हुई। 4 मिनट लंबे इस गाने के बोल सुनकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं ।
