New Song 2019, Dabangg 3 Juke Box, Playlist: सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का नया गाना सामने आया है। Dabangg 3 से गाना ‘हबीबी के नैन’ (Habibi Ke Nain) के बाद अब फिल्म का टाइटल ट्रैक भी सामने आ चुका है- Hud Hud Dabangg। इससे पहले फिल्म  के सभी गानों के ऑडियो सॉन्ग रिलीज कर दिए गए थे। पुलिस की ड्रेस पहन सलमान खान कभी दबंग हुक स्टेप करते दिखते हैं तो कभी धरती पर एक हाथ मारकर तरेड़ पैदा कर देते हैं। सलमान खान के इस गाने में इस बार नए हुक स्टेप को जोड़ा गया है। सलमान खान के फैंस को उनका ये हुक स्टेप भी काफी पसंद आएगा।

दबंग की हर सीरीज में नैनों पर गाने बनते देखे गए हैं। अब फिल्म से सोनाक्षी के मस्त मस्त नैनों की तारीफ सलमान इस गाने से करते नजर आएंगे। गाने का म्यूजिक साजिद-वाजिद (SAJID WAJID) का है, श्रेया घोषाल और जुबिन नॉटियाल (Shreya Ghoshal, Jubin Nautiyal) ने इस मधुर गाने को गाया है। इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं इरफान कमाल ( Irfan Kamal) ने।

इस अलावा फिल्म दबंग 3 से 5 और धांसू गाने सामने आए हैं। फैंस को ये गाने बहुत पसंद आए हैं। फैंस तो कमेंट बॉक्स पर इन सारे गानों को सुपरहिट बता रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की जोड़ी को पहली दो दबंग सीरीज में भी बहुत पसंद किया गया था। वहीं अब दबंग 3 ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक के बाद रिलीज हो रहे सलमान खान की फिल्म के ‘हबीबी के नैना’ गाने को अब तक (2 घंटे में) 250,668 लोग सुन चुके हैं। आप भी सुनें:-(Dabangg 3 Song Juke Box)

Dabangg 3, Awara Song: इससे पहले सलमान खान की फिल्म से दबंग 3 का आवारा सॉन्ग का ऑडियो रिलीज किया गया। इस गाने का म्यूजिक भी साजिद वाजिद ने दिया है। इसे सलमान अली और मुस्कान ने मिलकर गाया है। लिरिक्स समीर अजानी और साजिद के हैं।

Dabangg 3, Munna Badnaam Hua: सलमान की पहली फिल्म दबंग में मुन्नी अभी तक बदनाम हुई थी। पर अब मुन्ने को भी बदनाम किया गया है। यानी सलमान की फिल्म से गाना मुन्ना बदनाम हुआ भी आया है। इस गाने का म्यूजिक भी साजिद वाजिद ने ही दिया है। इसे गाया बादशाह,कमाल खान और ममता शर्मा ने है। लिरिक्स दानिश सबरी के हैं औऱ रैप बादशाह का है।

Dabangg 3, Hud Hud Dabangg: सलमान खान की फिल्म का टाइटल सॉन्ग हमेशा फैंसके दिलों में छा जाता है। खास तौर पर दबंग फिल्म सीरीज का हर टाइटल सॉन्ग दर्शकों को खूब पसंद आता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

Dabangg 3, Yu Karke: सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की दबंग 3 से उनका चटपटा गाना ‘यूं करके’ भी आते ही फैंस के बीच हिट हो चुका है। इस गाने को अब तक 3,902,391 लोग सुन चुके हैं।

Dabangg 3, Naina Lage: फिल्म दबंग 3 से सबसे पहले नैना लागे गाना ही आया था। सलमान के फैंस को उनका ये गाना बहुत ही रोमांटिक लगा है। इस गाने के ऑडियो को अभी तक यूट्यूब पर 5,157,823 लोग सुन चुके हैं।

अब सलमान के फैंस को उनके इन गानों के पिक्चराइजेशन सॉन्ग का इंतजार है।