New OTT Release This Month: अक्टूबर-नवंबर का महीना साल के फेस्टिव सीजन के लिए खास माना जाता है। इस महीने में करवा चौथ से लेकर दिवाली और भाईदूज समेत कई बड़े त्यौहार सेलिब्रेट किए जाते हैं। ऐसे में इस बार नवंबर महीना बेहद ही खास होने वाला है। त्यौहारों के साथ-साथ आपको इस महीने में मनोरंजन का भी जबरदस्त डोज मिलने वाला है। इसे आप काफी पसंद करने वाले हैं। इसमें सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में कोई एक दो या चार नहीं बल्कि 10 से ज्यादा सीरीज हैं। चलिए आपको बताते हैं।
‘सिगरेट गर्ल’
पीरियड ड्रामा सीरीज ‘सिगरेट गर्ल’ 2 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम की जाएगी। ये रतिह कुमला के उपन्यास पर आधारित है। इसमें 1960 की इंडोनेशिया की तंबाकू के खिलाफ लड़ाई की कहानी को दिखाया गया है। इसे कामिला एंडिनी और इफा इस्फान्स्याह द्वारा निर्देशित किया गया है।
‘यूनिकॉर्न एकेडमी’
‘यूनिकॉर्न एकेडमी’ 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज है। ये एनिमेटेड किड्स एडवेंचर से भरी है। इसे 2 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
‘पीआई मीना’
परमब्रत चट्टोपाध्याय, तान्या मानिकतला और जिशु सेनगुप्ता की वेब सीरीज ‘पीआई मीना’ एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। ये सीरीज काफी सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है। इसे 3 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो से रिलीज किया जाएगा।
‘आर्या सीजन 3’
‘आर्या सीजन 3’ सुष्मिता सेन की चर्चित वेब सीरीज है। इसके पहले दो पार्टी दर्शकों को खूब पसंद आए थे, जिसके बाद फैंस को सीरीज के तीसरे पार्ट का बेसर्बी से इंतजार था। इसे 3 नंवबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसका निर्देशन राम माधवानी ने किया है।
‘ब्लू आई समुराई’
सीरीज ‘ब्लू आई समुराई’ को नेटफ्लिक्स पर 3 नवंबर से स्ट्रीम किया जाएगा। ये एक जापानी वेब सीरीज है। इसमें आपको 17वीं सदी के एक तलवार मास्टर की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है।
‘इनविंसिबल सीजन 2’
सीरीज ‘इनविंसिबल सीजन 2’ को 3 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो से स्ट्रीम किया जाएगा। इसका पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था।
‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी पार्ट 2’
वेब सीरीज ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी पार्ट 2’ स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी को बताती है। इसका डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है। इसे 3 नवंबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।
‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’
फेमस डेटिंग रियलिटी शो ‘टेम्पटेशन आइलैंड’ का इंडियन वर्जन 3 नवंबर से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे मौनी रॉय होस्ट करते हुए नजर आने वाली हैं।
‘द रेलवे मैन’
भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसे 18 नवंबर से देख सकेंगे। इसमें बाबिल खान, आर माधवन, दिव्येंदु और केके मेनन जैसे कलाकारों ने लीड रोल प्ले किया है।
‘ऑब्लिट्रेटेड’
वेब शो ‘ऑब्लिट्रेटेड’ एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। इसके 8 एपिसोड हैं, जिसे आप 30 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें निक जानो, सी थॉमस हॉवेल और शेली हेनिग जैसे स्टार्स अहम भूमिका में दिखाई देंगे।