पूरे उत्तर भारत में हरियाणवी गानों की जबरदस्त लोकप्रियता है। डीजे से लेकर यूट्यूब और डांस तक हरियाणवी गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। हरियाणवी गानों की नई स्टार प्रांजल दहिया अपने गानों और डांस से जानी-पहचानी स्टार सपना चौधरी को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। प्रांजल के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं। उनका नया गाना ‘TV खाण नै देवैगा’ भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

इस गाने में प्रांजल दहिया के साथ सुमित काजला एक्टिंग करते हुए नजर आए हैं । इस गाने को गाया सोमबीर कुठरवाल ने हैं जबकि लिखा राकेश माजरिया ने हैं। यह गाना ‘सीजल एंटरटेनमेंट’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। कल रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। यह गाना हरियाणवी बीवी पर फरमाया गया है। इस गाने के शब्द हैं ‘ रै थोड़ा घर का काम भी कर लिया कर, के यो टीवी खाण नै देवैगा’। इस गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त शेयरिंग और लाइक्स भी मिल रहे हैं।

’52 गज का दामण’ तोड़ रहा है सारे रिकार्ड : अक्टूबर में रिलीज हुआ प्रांजल दहिया का गाना ’52 गज का दामण’ यूट्यूब पर लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इस गाने ने इस बार शादी सीजन में भी डीजे पर खूब धमाल मचाया है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अक्टूबर में रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब पर अब तक 306 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस गाने की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद प्रांजल दहिया की गिनती हरियाणवी इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में होने लगी है।

‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पर’ भी हुआ था जबरदस्त हिट : प्रांजल दहिया का इस साल की शुरुआत में आया गाना ‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पर’ भी जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने को अबतक 63 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में प्रांजल दहिया दबंग अंदाज में डीजे पर नाचती हुई नजर आई थीं। यह गाना डीजे पर भी जबरदस्त हिट साबित हुआ था। ‘बॉर्डर पर देखा पटाखा पाकिस्तान का’ गाने के बाद हरियाणवी गानों में प्रांजल दहिया की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था। इस गाने में प्रांजल दहिया की एक्टिंग को बहुत सराहा गया था। इस गाने को हरियाणा के जाने पहचाने सिंगर मुकेश फौजी ने गाया था।