Netflix 2023 Top 10 Movies List: साल 2023 के अंत के साथ ही नए साल 2024 की शुरुआत होने को है। नए साल से ना केवल लोगों को बल्कि सेलेब्स को भी काफी उम्मीदें हैं। 2023 किसी के लिए अच्छा रहा तो किसी के लिए कुछ खास नहीं रहा। वहीं, बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा रहा। ऐसे में ना केवल सिनेमाघरों में बल्कि ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों को भी लोगों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है, जिन पर व्यूअर्स ने खूब प्यार लुटाया है। इसी बीच आपको नेटफ्लिक्स की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर टॉप पर रही हैं। इसमें 9 फिल्मों के नाम शामिल हैं।
नेटफ्लिक्स की ओर से 2023 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें करीना की ‘जाने जान’ से लेकर ‘लस्ट स्टोरीज 2’ तक जैसी फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं। ये फिल्में 53 देशों में टॉप 10 फिल्मों में ट्रेंड कर रही हैं। देखिए लिस्ट…
‘जाने जान’
करीना कपूर और विजय वर्मा स्टारर फिल्म ‘जाने जान’ (Jaane jaan) को नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया गया था। इसमें दर्शकों ने ‘बेबो’ की एक्टिंग को काफी पसंद किया था। ये फिल्म ग्लोबली नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। ये 53 देशों में टॉप 10 फिल्मों में ट्रेंड कर रही है।
‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’
‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। फिल्म इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसे लोगों ने काफी पसंद किया।
‘लैंडिंग’
वीर दास की फिल्म ‘लैंडिंग’ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसने बेस्ट कॉमेडी के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी जीता है। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था।
‘लस्ट स्टोरीज 2’
इस लिस्ट में चौथे पायदान पर वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ (Lust Stories 2) है। इसने बेस्ट वेब ओरिजिनल फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।
‘मिशन मजनू’
अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मजनू’ (Mission Majnu) को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर इसका खास प्रदर्शन नहीं था मगर, ओटीटी पर फिल्म ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया था। ये 29 देशों में टॉप 10 फिल्मों में ट्रेंड में रही थी।
‘चोर निकल के भागा’
यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म ‘चोर निकल के भागा’ इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। फिल्म 62 देशों में ट्रेंड कर रही है। इसमें यामी और सनी की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा है।
‘खो गए हम कहां’
अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ को नेटफ्लिक्स से रिलीज किया गया था। ये इस लिस्ट में सातवें पायदान पर है। ये इस साल की हॉलिडे फिल्म रही है।
‘कटहल’
सान्या मल्होत्रा और राजपाल यादव की फिल्म ‘कटहल’ को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। वो ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में आठवें स्थान पर है। इसे बेस्ट एक्टर, समीक्षक (महिला) का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
‘द आर्चीज’
सुहाना खान, अगस्त्या नंदा और खुशी कपूर स्टारर फिल्म ‘द आर्चीज’ को इस लिस्ट में नौवें नंबर पर जगह मिली है। इस मूवी से तीनों स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और दुनियाभर में सबका भरपूर मनोरंजन किया।
