बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश और रुक्मणी की शादी फरवरी 2017 में हो सकती है। नील और मुंबई बेस्ड रुक्मणी की अक्टूबर में सगाई हुई थी। यह दोनों सगाई के एक महीने पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक नील ने एक अखबार से बातचीत में बताया कि वह और रुक्मणी अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह एक मंदिर में खुले तौर पर शादी करना चाहते हैं, परिवार और दोस्तों के बीच। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने परिवार और बाकी लोगों का भी खयाल रखना होगा। इसलिए वह एक लंबे-चौड़े कार्यक्रम के तहत शादी करेंगे।
लीजेंड्री सिंगर मुकेश के पोते नील ने मुंबई की रहने वाली रुक्मणी सहाय से सगाई की है। इस खास मौके पर नील के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। नील की यह रिश्ता उनके परिवारवालों ने जोड़ा है। खबर है नील और रुक्मणी की शादी अगले साल की शुरुआत तक हो सकती है। सगाई की रस्म जूहू के एक होटल में मंगलवार को हुई। रुक्मणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और दोनों का परिवार एक दूसरे को अच्छी तरह से जानता है।
नील की जिंदगी के इस अहम पड़ाव और उनकी हमसफर के बारे में बात करते हुए नील के पिता सिंगर नितिन मुकेश ने कहा, आखिरकार नील सेटल हो रहा है। जब बात शादी की हो तो नील ट्रेडिश्नल रीति रिवाजों को काफी मानता है। उन्होंने अपने लिए पार्टनर चुनने का फैसला हमपर छोड़ दिया था। नील के लिए रुक्मणी से बेहतर पार्टनर कोई हो ही नहीं सकता था। रुक्मणी ने पहले ही हमारे दिल जीत लिए हैं।

