डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जो यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है, एक बार फिर पैरोल पर बाहर आ गया है। मंगलवर को राम रहीम 40 दिन की पैरोल लेकर सिरसा डेरा के लिए रवाना हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, वो कई बार पैरोल पर बाहर आ चुका है और अब इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

नेहा सिंह राठौर ने राम रहीम को कितनी बार कितने दिन के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आने दिया गया, इसकी पूरी लिस्ट शेयर की है और इसे उन पीड़िताओं के लिए सजा बताया है, जिनका राम रहीम ने शोषण किया था।

नेहा सिंह राठौर ने एक रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें ये बताया गया है कि 2020 से लेकर 2025 तक राम रहीम को कभी एक दिन, कभी 21 दिन, कभी 30 दिनोंं तो कभी 40 दिनों के लिए कई बार पैरोल मिली है। इस लिस्ट को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, “बलात्कारी की रिहाई पीड़िता के लिए सजा है।”

केआरके ने भी किया ट्वीट

केआरके ने भी इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, “Ram rahim भाई मां कसम, आपके जैसी सजा, शायद ही दुनिया में किसी अपराधी को मिली होगी? दुनिया का हर अपराधी भगवान से दुआ मांगेगा कि उसको सजा मिले तो बस आपके जैसी!”

2025 में तीसरी बार मिली पैरोल

ये तीसरी बार है जब साल 2025 में राम रहीम जेल से बाहर आया है। इससे पहले वो फरवरी और फिर अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो पर बाहर आया था। अब तक बीते आठ साल में 2017 से 2025 तक, बाबा को 14वीं बार पैरोल और फरलो मिली है।