Neha Kakkar TikTok: नेहा कक्कड़ अपनी गायिकी से पूरे देश का दिल जीत चुकी हैं। अपनी सिंगिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वालीं नेहा अपने TikTok वीडियो के कारण भी चर्चा में रहती हैं। नेहा अक्सर फन एप्लिकेशन TikTok से फनी वीडियोज बनाती रहती हैं। ऐसे में नेहा ने TikTok पर एक वीडियो बनाया है और बेहद अनोखे अंदाज में बताया है कि उन्हें कैसा पति चाहिए?
वीडियो में गाते हुए कहती हैं- पहली तारीख को सैलरी लाए, सैलरी लाकर मुझे थमाए और मुझसे कहे कि लो उड़ा लो मेरी जान। ऐसा पति मुझे दो भगवान। इतना कहने के बाद नेहा कक्कड़ खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। नेहा के इस वीडियो को अबतक 24 लाख के करीब व्यूज मिल गए हैं। जबकि कमेंट्स की संख्या 11 हजार के पार है। नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर फैन्स ने अपना रिएक्शन भी जाहिर किया है।
नेहा के वीडियो पर एक TikTok यूजर ने लिखा- बिल्कुल मैम ऐसे ही पति से शादी करना। वहीं ऐसे अन्य TikTok यूजर ने लिखा- मैं भगवान से दुआ करूंगा कि आपको ऐसा ही पति मिले। वहीं एक अन्य यूजर स्माइली इमोजी के साथ लिखता है- अरे भगवान ऐसा पति किसी को भी मत देना। एक यूजर ने लिखा- अच्छा इसीलिए ब्रेकअप की हो।
बता दें कि नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही कारण है कि उनके इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन से ज्यादा तो वहीं टिकटॉक पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जबकि नेहा कक्कड़ केवल 10 लोगों को ही फॉलो करती हैं। कुछ महीने पहले नेहा कक्कड़ एक्टर हिमांश कोहली संग ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थीं। हिमांश संग रिश्ता टूटने के बाद नेहा डिप्रेशन में चली गई थीं। इस बात का खुलासा खुद नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया था।