Neha Kakkar TikTok  Video: नेहा कक्कड़ अपनी सुरीली आवाज से आज पूरे देशभर में पहचान बना चुकी हैं। सिंगिंग के अलावा नेहा की एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आती है। हालांकि अभी तक नेहा ने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है, लेकिन म्यूजिक एल्बम पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। म्यूजिक एल्बम के अलावा नेहा TikTok पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फन एप्लिकेशन के जरिए नेहा अक्सर अपने फनी वीडियो बनाती रहती हैं। ऐसे में नेहा का एक TikTok वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नेहा इस वीडियो में बच्ची के लुक में नजर आ रही हैं। तभी बैकग्राउंड से आवाज आती है- तुम अपनी फीस लेकर आए। जिसपर नेहा गुस्सा में कहती हैं- नो। फिर आवाज आती है- क्यों नहीं लेकर आए। ऐसे में नेहा रोने की एक्टिंग करती हैं और कहती हैं- मेरे पापा का ऑपरेशन था मैडम, मेरे पापा प्रेग्नेंट थे, अरे नहीं सॉरी खांसी थी उनको। नेहा का इस वीडियो में अंदाज बेहद फनी है। सिंगर के इस वीडियो को 4 दिनों में 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर फैन्स के हजारों की संख्या में कमेंट्स आए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर लिखते हैं- नेहा जी यह बहुत फनी और है और आप बहुत क्यूट हैं। वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं- तुम बच्ची के रोल में काफी अच्छी लगती हो। वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं- नेहा आप मेरी फेवरेट सिंगर हैं।

बता दें कि नेहा कक्कड़ को TikTok पर 80 लाख के करीब यूजर्स फॉलो करते हैं। जबकि नेहा केवल 10 टिकटॉक यूजर्स को ही फॉलो करती हैं। नेहा के TikTok वीडियोज को कुल 47 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)