Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी प्ले बैक सिंगर हैं। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। तो वहीं नेहा कक्कड़ इन दिनों TIK TOK वीडियोज बनाने में भी पीछे नहीं हैं। नेहा के टिक टॉक वीडियोज दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। नेहा कक्कड़ का हाल ही में एक और टिक टॉक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ अपने उस पुराने म्यूजिक वीडियो का टिक टॉक बनानी नजर आ रही हैं जिसमें नेहा ने एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली के साथ काम किया था। इस गाने में नेहा और हिमांश की कैमेस्ट्री निखर कर फैंस के सामने आई थी।

ऐसे में जब नेहा ने इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया तो फैंस बोलते नजर आए कि ‘अरे फिर वही सॉन्ग याद आ रही है क्या हिमांश की।’ तो एक फैन बोलता- ‘लगता है मैम हिमांश को याद कर रही हैं।’ नेहा के ये टिक टॉक वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। नेहा के इस टिक टॉक वीडियो में हिमांश की लाइन्स नेहा की नन्ही सी भांजी गाती दिखती हैं। देखें नेहा का ये वीडियो:-

बता दें, नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर अपनी प्रेजेंस बनाए रखने के लिए इस तरह के वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। नेहा ने इससे पहले भी कई सारे टिक टॉक वीडियोज बनाए हैं जिनमें उनकी एक्टिंग और डांस का हुनर भी देखने को मिला। नेहा कुछ वक्त पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में थीं। नेहा को हिमांश कोहली ने इंडियन आइडल 10 के सेट पर प्रपोज किया था। तो वहीं नेहा ने भी उनके प्रमोजल को एक्सेप्ट किया था।

 

लेकिन खबरें आईं कि दोनों के बीच काफी सारी मिस अंडरस्टैंडिंग के चलते नेहा और हिमांश अलग हो गए। खबरें तो ये भी थीं कि इंडियन आइडल 10 के एक कंटेस्टेंट की वजह से दोनों अलग हुए। बता दें, नेहा ने शो इंडियन आइडल 10 को जज किया था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)