नेहा कक्कड़ का आज जन्मदिन है, 6 जून 1988 को ऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत में जन्मी नेहा कक्कड़ ने म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। नेहा संगीत के प्रति रुझान वाले परिवार में पली-बढ़ी हैं और उन्हें बचपन से गाने का शौक था। नेहा का बचपन गरीबी में गुजरा है, मगर सपने पूरे करने की चाहत ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचा दिया है। नेहा के पिता उनके स्कूल के बाहर समोसे बेचते थे और नेहा अपने भाई बहन के साथ जागरण में भजन गाया करती थीं।
ऐसे बदली नेहा की किस्मत
नेहा को सफलता 2006 में रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के दूसरे सीजन से मिली। हालांकि नेहा ने ये शो नहीं जीता था, लेकिन उनकी कमाल की आवाज और दमदार परफॉर्मेंस से उन्हें भारत में पहचान मिल गई थी। ये प्लेटफॉर्म नेहा के लिए ऑडियंस तक अपना टैलेंट पहुंचाने के लिए काफी था।
‘इंडियन आइडल’ के बाद, नेहा को म्यूजिक इंडस्ट्री में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई जगह उन्हें एक्सेप्ट नहीं किया गया, कहीं उन्हें रिजेक्शन मिला, लेकिन वो अड़ी रहीं। उनकी मेहनत एक दिन रंग लाई और फिर उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में गाने का मौका मिला। धीरे-धीरे नेहा ने एक प्लेबैक के रूप में अपना नाम बना लिया।
नेहा ने बॉलीवुड में बाई अपनी जगह
नेहा कक्कड़ का करियर बॉलीवुड में तब बना, जब ‘कॉकटेल’ फिल्म का गाना “सेकंड हैंड जवानी”, ‘क्वीन’ का “लंदन ठुमकदा”, ‘द शौकीन्स’ का “मनाली ट्रांस” गाने हिट हुए। नेहा ने अपने टैलेंट से लोगों को फैन बना लिया और उनके गाने सबको खूब पसंद आने लगे।
नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ की झलकियां फैंस को दिखाती रहती हैं। जिससे फैंस उनके साथ कनेक्ट कर पाते हैं। इनके अलावा नेहा कई रियलिटी शोज जज कर चुकी हैं और उनका इमोशनल साइड फैंस को उनके साथ जुड़ने में और मदद करता है।
नेहा कक्कड़ की सफलता की कहानी उनकी प्रतिभा, दृढ़ता और दर्शकों के साथ जुड़ाव का प्रमाण है। बड़े सपने देखने वाली एक छोटे शहर की लड़की से लेकर एक मशहूर प्लेबैक सिंगर और सोशल मीडिया सेंसेशन तक, उन्होंने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने लिए एक जगह बनाई है। म्यूजिक इंडस्ट्री में सफलता के चुनौतीपूर्ण रास्ते पर चलने वाली महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणा का काम करती है।