एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने करियर की पीक पर ऋषि कपूर से शादी करने का फैसला किया था। इसके बाद उन्होंने सिल्वर स्क्रीन और एक्टिंग से दूरी बना ली थी। ऐसा ही उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ भी है। नीतू और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर एक बड़े स्टार हैं। जबकि रिद्धिमा कपूर फिल्मों से दूर ही रहीं। हाल ही में रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर के साथ ‘The Kapil Sharma Show’ में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कई दिलचस्प किस्से साझा किए थे।
नीतू कपूर ने रिद्धिमा की आदतों का जिक्र करते हुए बताया था, ‘रिद्धिमा को कुछ चीजों को लेकर बहुत सावधानी रहती है। उसे लगता है कि हर चीज बिल्कुल सटीक होनी चाहिए। इसकी इन्हीं आदतों से मैं कई बार परेशानी भी हो गई थी। ये जब स्कूल जाया करती थी तो चोटी बांधने के लिए मेरे पास आती थी। सुबह-सुबह मेरी आंख भी नहीं खुलती थी, लेकिन इसे हर चीज बिल्कुल ठीक चाहिए होती थी। एक बार इसने मुझे बार-बार चोटी टाइट और ढीली करवाई थी। मुझे इसकी ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं आई तो मैंने गुस्से में इसके बाल कटवा दिये थे।’
बेटी बांटना चाहती थी रणबीर का नंबर: रिद्धिमा ने बताया था, ‘मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा कि मैं रणबीर का नंबर अपनी सहेलियों में या किसी को दे दूं। लेकिन मेरी बेटी ने एक बार स्कूल में चुनाव लड़ना था तो उसने ऐसा ही सोचा था। उसने मुझे भी बताया था कि रणबीर का नंबर स्कूल में बांटने से उसे वोट मिल जाएंगे, लेकिन मैं उसे ऐसा करने से तुरंत रोक दिया था। क्योंकि ये बिल्कुल भी ठीक नहीं था। इसके बाद उसने मेरी बात मानी भी और ऐसा बिल्कुल नहीं किया।’
ऋषि कपूर को छोड़ने का फैसला: नीतू कपूर ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘यह तो मैंने किताब में भी लिखा है कि इन 37 सालों में रोजाना वह एक पल होता था, जब मैं सोचती थी कि बस अब बहुत हो गया। अब मैं जा रही हूं।’ उनकी इस बात पर ऋषि कपूर ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अरे कब। लेकिन इनमें इतनी ज्यादा अच्छाइयां हैं कि कई बार न चाहते हुए भी मैं इनके साथ रहने का मन बना लेती हूं।’