Neena Gupta Lesser Facts: हिंदी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी है। वो लीक से हटकर फिल्मों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में ना केवल बॉलीवुड बल्कि साउथ में भी काम किया है। उनके और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के अफेयर के बारे में तो आप सभी लोगों ने सुना होगा, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि क्रिकेटर संग रिश्ता बनाने से पहले वो एक और शख्स से शादी कर चुकी थीं और इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है तो चलिए आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी इस सच्चाई के बारे में…

64 साल की नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ अक्सर विवादों में घिरी रही है। उनके और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के प्यार के किस्सा और बिना शादी के मां बनने का किस्सा खूब रहा है। विवियन से एक्ट्रेस बिना शादी के प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने बेटी मसाबा को जन्म दिया था, जिन्होंने इसी साल दूसरी शादी की है। नीना ने 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। इनकी वेडिंग को लेकर अक्सर कहा जाता रहा है कि एक्ट्रेस ने पहली बार उन्हीं से शादी की थी। हालांकि, अगर उनकी बायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ की मानें तो ‘बधाई हो’ एक्ट्रेस पहले एक बार सात फेरे ले चुकी हैं।

विवियन से पहले भी रहा अफेयर

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। नीना गुप्ता की बायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ के अनुसार, एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि उनके हसबैंड विवेक उनका पहला प्यार नहीं हैं। इससे पहले भी वो कई रिश्ते में रह चुकी हैं और शादी कर चुकी हैं। नीना ने इस बात को कबूल है कि उनके कई लोगों के अफेयर रहे हैं। उन्होंने पहली बार अमलान कुसुम घोष नाम के शख्स को दिल दिया था। इतना ही नहीं दोनों ने सात फेरे भी लिए थे। इसकी वजह काफी दिलचस्प रही थी। एक्ट्रेस ने उनसे विवाह इसलिए कर लिया था क्योंकि उन्हें कश्मीर घूमना था।

एक साल में ही टूट गया रिश्ता

दरअसल, मामला कुछ ऐसा था कि नीना गुप्ता बिना शादी के कश्मीर घूमने जाना चाहती थीं। लेकिन घरवालों को ये ना मंजूर था। ऐसे में एक्ट्रेस ने आनन-फानन अलमान से शादी का फैसला कर लिया था, ताकि वो कश्मीर जा सकें। हालांकि, इनका रिश्ता एक साल से ज्यादा नहीं चल सका। सात फेरे के कुछ समय के बाद कपल को इस बात का एहसास हुआ था कि वो एक-दूसरे के लिए बने ही नहीं हैं और उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए।

पहली मुलाकात में विवियन को दिल दे बैठी थीं नीना गुप्ता

इस रिश्ते खत्म होने के बाद नीना गुप्ता को क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार हुआ था। वो उन्हें पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठी थीं। एक्ट्रेस ने अपनी बायोग्राफी में क्रिकेटर से पहली मुलाकात के बारे में बताया था कि वो उनके प्यार में पागल थीं। दोनों पहली मुलाकात तब हुई थी जब नीना अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं। इनकी पहली मुलाकात जयपुर में हुई थी। वो जयपुर में फिल्म ‘बंटवारा’ की शूटिंग कर रही थीं। एक दिन वो जयपुर की महारानी के यहां एक पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। यहां वेस्टइंडीज़ के तत्कालीन कप्तान विवियन रिचर्ड्स भी अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान दोस्ती हुई और दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई।