शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने पहले पति पंकज कपूर से तलाक के 36 सालों बाद इसकी वजहों का खुलासा किया है। पिंकविला को दिए साक्षात्कार में नीलिमा अजीम ने बताया है कि अलग होने का फैसला उनका नहीं बल्कि पंकज कपूर का था। बकौल नीलिमा, ‘मैंने कभी पंकज से अलग होने का फैसला नहीं किया था, लेकिन पंकज आगे बढ़ चुके थे। और मेरे लिए ये हजम करना बहुत मुश्किल था। लेकिन उसके पास भी कुछ अपनी वजहें थीं।’
नीलिमा ने इस दौरान बताया कि जब उनकी पंकज कपूर से दोस्ती हुई तब उनकी उम्र 15 साल थी। गहरी दोस्ती के बाद साल 1979 में दोनों ने शादी कर लिया। साल 1981 में शाहिद कपूर का जन्म हुआ। शादी के लगभग 5 साल बाद यानी साल 1984 में पंकज कपूर और नीलिमा ने अगल होने का फैसला कर लिया। तब शाहिद कपूर महज 3.5 साल के ही थे। नीलिमा ने बताया कि जब हमारा तलाक हुआ हम दोनों के लिए बहुत दर्दभरा था। नीलिमा ने शाहिद कपूर की परवरिश सिंगर मदर होते हुए ही की।
पंकज कपूर ने सुप्रिया से कर ली दूसरी शादी: नीलिमा से तलाक के 5 साल बाद ही पंकज कपूर ने 1989 में एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से शादी कर ली। पंकज कपूर और सुप्रिया एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम रूहान कपूर है और बेटी सना कपूर हैं। बता दें सना फिल्म ‘शानदार’ में भी नजर आ चुकी हैं।
पंकज कपूर से तलाक के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से की शादीः तलाक के बाद पकंज कपूर जहां सुप्रिया पाठक के साथ दूसरा घर बसा लिए वहीं नीलिमा अजीम ने भी जीवन में आगे बढ़ते हुए एक्टर राजेश खट्टर से साल 1991 में शादी कर ली। राजेश खट्टर और नीलिमा से ईशान खट्टर का जन्म हुआ। हालांकि ये रिश्ता भी काफी दिनों तक नहीं चला और साल 2001 में दोनों अलग हो गए। राजेश ने तलाक के बाद एक्ट्रेस वंदना सजनानी से 2007 में शादी कर ली।
नीलिमा की तीसरी शादी भी नहीं चलीः राजेश खट्टर से तलाक के बाद नीलिमा ने साल 2004 में रज़ा अली खान से शादी की। इस शादी को भी ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि साल 2009 में रज़ा अली खान से भी नीलिमा का तलाक हो गया। उधर