Nayanthara-Vignesh Shivan first Onam with Twins: साउथ की लेडी सुपरस्टार एक्ट्रेस नययनतारा (Nayanthara) जल्द ही फिल्म ‘जवान’ (jawan) में नजर आने वाली हैं। इसमें वो शाहरुख खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसे 7 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसी बीच एक्ट्रेस ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों के साथ पहली बार ओणम मनाया है। इस दौरान की कुछ तस्वीरों को विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
ओणम के मौके पर विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनके जुड़वां बेटे उयिर रुद्रोनिल एन शिवन और दूसरे बेटे उलग ढैवान एन शिवन बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनके आगे केले के पत्ते पर खाने के लिए कुछ चीजें रखी हुई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देख सकते हैं कि कपल बच्चों पर खूब प्यार लुटा रहे है। वो उन्हें Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं। विग्नेश ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘उयिर और उलग के साथ हमारी पहली ओणम। भगवान का आशीर्वाद बना रहे।’ इसके साथ ही उन्होंने एडवांस में सभी को ओणम विश किया है।
विग्नेश की फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग उन्हें भी खूब बधाई दे रहे हैं और जुड़वां बच्चों की झलक को काफी पसंद कर रहे हैं।
शादी के 4 महीने बाद मां बनी थीं नयनतारा
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने पिछले साल शादी की थी। दोनों ने शादी के चार महीने के बाद ही बच्चों की जानकारी शेयर की थी। वो सरोगेसी के साथ मां बनी थीं। इसकी जानकारी उन्होंने फोटोज शेयर करके दी थी। इसके बाद वो काफी ट्रबल में पड़ गई थी। उनकी बच्चों को लेकर काफी सवाल किया गया था कि उन्होंने सरेगेसी का रूल तोड़ दिया था। हालांकि, बाद में कपल को इस मामले में क्लिन चिट भी मिली थी।