‘बिग बॉस 17’ करने के बाद शो का ये कंटेस्टेंट अमेरिकन रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में नजर आने वाला है। जी हां! हम बात कर रहे हैं नाविद सोल की, उन्होंने खुद बताया कि अब वह Big Brother करने वाले हैं। उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया था, जिसमें वह अपनी को-कंटेस्टेंट सना रईस खान के साथ थे।

इस दौरान नाविद ने कहा कि अब वह ‘बिग ब्रदर’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जो बिग बॉस की तरह ही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह भारत में और काम करने के मौकों का इंतजार कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि इंडिया में उन्हें काम करने के अवसर मिले।

आपको बता दें कि नाविद ने लंदन के रहने वाले हैं, वो हाफ पर्शियन और हाफ इटैलियन हैं। वह इटली के रोम में पैदा हुए थे। उनकी उम्र 29 साल है और वह पेशे से एक फार्मासिस्ट हैं। ‘बिग बॉस 17’ में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। सलमान खान ने उन्हें बड़ा अब्दु बताया था। शो में उनकी सभी कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी दोस्ती थी, लेकिन उनके मन में अभिषेक कुमार के लिए अलग फीलिंग्स थी।

नाविद ने शो में बताया था कि वह बायसेक्सुअल हैं और वह अभिषेक को काफी पसंद करने लगे थे। नाविद शो में पांच हफ्ते बिताने के बाद एविक्ट हो गए थे। उन्होंने बाहर आने के बाद अभिषेक के लिए अपनी भावनाएं खुलकर बताई थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि अभिषेक भी उन्हें पसंद करते हैं। हालांकि शो के बाद अभिषेक को जब ये बात पता चली तो उन्होंने कहा कि वह नाविद की फीलिंग्स की इज्जत करते हैं, लेकिन उन्हें लड़कों में कोई रुचि नहीं है।

हालांकि अब जब ये शो खत्म हो चुका है, तो वह अपने को-कंटेस्टेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं। ‘बिग बॉस 17’ के बाद वह कई पार्टियों में नजर आए। एक में वह अंकिता के साथ डांस करते नजर आ रहे थे, दोनों के डांस का वीडियो काफी वायरल हुआ।