अमेरिका से वापस भारत लौटी बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी को मुंबई में अब सांस लेने में भी डर लगने लगा है। वह अब काफी डरी-डरी रहती हैं। वह अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग नजर आ रही हैं। इस साल मई में नरगिस फाखरी स्वास्थय दिक्कतों की वजह से मुंबई छोड़कर अमेरिका चली गई थीं। इसके बाद अफवाहें उड़ी थीं कि वे हमेशा के लिए भारत छोड़कर अमेरिका चली गई हैं। इसके पीछे वजह बताई जा रही था कि उदय चोपड़ा से ब्रेकअप के बाद वे परेशान चल रही थीं। हालांकि, उन्होंने बाद में बयान दिया था कि वे मुंबई अपने स्वास्थ्य की वजह से छोड़कर गई थीं।
[jwplayer AhqW2Jk5]
नरगिस फाखरी तीन महीने के बाद अमेरिका से वापस मुंबई लौटी थीं। नरगिस पाखरी अगस्त महीने में बैंजो का प्रमोशन करने वापस आई थीं। यहां पहुंचकर उन्होंने बताया कि वे लीड पॉइजनिंग की वजह से बीमार हो गई थीं। नरगिस का मानना है कि उनके शरीर में ये जहरीले तत्व मुंबई के प्रदुषित पानी और अशुद्ध खाने के वजह से घुसे हैं। रॉकस्टार एक्ट्रेस फाखरी डरी हुई हैं कि यह बीमारी उन्हें दोबारा से ना हा जाए।
Read Also: बोल्ड ड्रेस बनी नरगिस फाखरी के लिए परेशानी, शो से पहले करना पड़ा बदलाव
स्पॉटबॉय.कॉम ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, ‘नरगिस को डर है कि वह दोबारा से बीमार ना पड़ जाए। वह अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही सजग दिखाई दे रही हैं। अब वे काम से संबंधित मीटिंग के लिए किसी फाइव स्टार होटल में भी जाती हैं तो अपने साथ पानी की बोतल रखती हैं। इतना ही नहीं वह अपने साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर भी लेकर चलती हैं। वह जहां भी जाती हैं तो अपना मुंह ढ़कर रखती हैं। वह हर समय वायरल हमले से डरती हैं।’
Read Also: नरगिस फाखरी ने भारत छोड़ अमेरिका जाने की बताई वजह, कहा- जानलेवा बीमारी से हो गई थीं पीड़ित
बता दें, नरगिस अजहर और हाउसफुल-3 का प्रमोशन बीच में ही छोड़कर अपने होमटाउन न्यूयार्क चली गई थीं। जिसके बाद से नरगिस के बॉलीवुड को छोड़ने की खबरें आने लगी थीं। सूत्रों के मुताबिक, वे फिल्ममेकर उदय चोपड़ा से शादी करने वाली थीं, लेकिन चोपड़ा ने शादी करने से इनकार कर दिया। नरगिस जल्द ही उदय से शादी करने की घोषणा करने वाली थीं, लेकिन उदय से मना करने के बाद उन्हे सदमा पहुंचा। एक वक्त उदय चोपड़ा नरगिस से शादी को लेकर बहुत उत्सुक थे और उन्होंने उन्हें प्रपोज भी किया था। लेकिन उस वक्त नरगिस अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं। उसके बाद नरगिस ने शादी करने की सोची तो उदय ने मना कर दिया। उसके बाद उन्होंन एक रात में ही मुंबई छोड़ दिया था।