बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। वो अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो आज भले ही पर्दे पर कम नजर आते हैं मगर 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर रहे हैं। अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में राज किया है। लेकिन, क्या आपको पता है जितनी चर्चा उनकी फिल्मों और एक्टिंग की रही है, उन्होंने उससे जरा भी कम सुर्खियां अपनी निजी जिंदगी को लेकर नहीं बटोरी है। ऐसे में हाल ही में नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बड़े बेटे की मौत को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने उसके जाने का कारण बताया। इस दौरान वो काफी भावुक नजर आए। एक्टर ने बताया कि वो जन्म के बाद से ही तकलीफ में था।

दरअसल, नाना पाटेकर ने हाल ही में ‘द लल्लनटॉप’ को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बेटे को लेकर बताया कि उनके बड़े बेटे की एक आंख में तकलीफ थी। उसे दिखाई नहीं देता था। नाना पाटेकर बताते हैं उसे देखकर उन्हें इतनी नफरत होने लगी थी कि जब भी वो उसे देखते तो ये सोचा करते थे कि लोग क्या कहेंगे कि नाना का कैसा बेटा है। एक्टर ने इस बारे में बहुत सोचा कि वो क्या महसूस करता है या कैसा महसूस करता है। नाना केवल ये सोचा कि लोग उनके बेटे के बारे में क्या सोचेंगे। उन्होंने उसका नाम दुर्वासा रखा था। नाना ने बताया कि उनके बेटे ने उनके साथ ढाई साल बिताए। उनका मानना है कि जीवन में कुछ चीजें तय होती हैं।

कैसे हुई थी नाना की वाइफ नीलाकांति से मुलाकात?

इसके साथ ही नाना पाटेकर ने पत्नी नीलाकांति से मुलाकात के बारे में भी बताया है। एक्टर की मानें तो उन्होंने बताया कि वो एक नाटक के दौरान मिले थे। वो एक बैंक की अधिकारी थीं। यहां उन्हें सैलेरी में ढा हजार रुपए मिलते थे। नीलाकांति ने उनसे कहा था कि अगर वो नाटक वगैरह करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं क्योंकि इससे पैसे भी आ जाएंगे।

एक दिन में पीते थे 60 सिगरेट

वहीं, नाना पाटेकर ने एक दिन में 60 सिगरेट पीने को लेकर भी बात की। इस पर उन्होंने बताया कि उनकी बहन की वजह से स्मोकिंग करना बंद कर दिया था। उनकी बहन ने इकलौता बेटा खो दिया था। उस समय वो एक दिन में 60 सिगरेट पीया करते थे। वो नहाते समय भी सिगरेट पीता था। इसे उन्होंने बुरा बताया है। नाना ने बताया कि बदबू की वजह से उनकी कार में कोई नहीं बैठता था। एक्टर ने बताया कि उन्होंने कभी शराब नहीं पी लेकिन स्मोकिंग बहुत करते थे। बहन ने जब उन्हें डांट लगाई तो एक्टर ने स्मोकिंग छोड़ दी।