अंतर्राष्ट्रीय पॉप सेंसेशन एड शीरन अपने दूसरे कॉन्सर्ट के लिए भारत आए हुए हैं। इससे पहले साल 2015 में उन्होंने भारत में लाइव परफॉर्म किया था। अब एक बार फिर वो यहां के लोगों को अपने गीतों पर झूमाने के लिए आ गए हैं। कॉन्सर्ट से पहले फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर ने शीरन के लिए एक पार्टी रखी थी। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड जगत की सभी बड़ी हस्तियों को बुलाया था। इस पार्टी में शाहरुख खान, मलाइका अरोड़ा, पूजा हेगड़े, नेहा धूपिया, मनीष पॉल, साजिद खान, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जैसे स्टार्स पहुंचे थे। वहीं टीवी शो इश्कजादे में नजर आने वाले नकुल मेहता भी फराह की पार्टी में उपस्थित थे।
जहां बहुत से लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेप ऑफ यू सिंगर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं नकुल मेहता ने एड शीरन को बॉलीवुड के गानों पर डांस करवाया। जी हां, आपने सही पढ़ा। नकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो फराह खान, मनीष पॉल और शीरन के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सभी स्टार्स बद्रीनाथ की दुल्हनिया के टाइटल ट्रैक पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।
Life is great when @edsheeran loves the shape of me!! pic.twitter.com/L45vu6kpeE
— Farah Khan (@TheFarahKhan) November 18, 2017
इस वीडियो को शेयर करते हुए नकुल ने लिखा- जब फराह खान आपको, मनीष पॉल और इस कूल बच्चे को बॉलीवुड के मूव्स सीखाती हैं। वीडियो में शीरन हिंदी गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। जहां आपको वीडियो में शीरन, मनीष और नकुल डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं फराह उन्हें कोरियोग्राफ कर रही हैं। शीरन का डिवाइड कॉन्सर्ट मुंबई के जियो गार्डन में होगा। जहां 10,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।