मौनी रॉय की तरह उनकी शादी के चर्चे भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जल्द ही वह शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना देने वाली खूबसूरत अदाकारा मौनी राय दुबई बेस्ड बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह उनके साथ शादी करने वाली हैं। पिछले दिनों भी उनकी शादी की खबरें सुर्खियों में थी। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली है।
गोवा में लेंगी सात फेरे: खबर आ रही है कि मौनी रॉय इसी महीने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह 27 जनवरी को गोवा के एक पांच सितारा रिसॉर्ट में शादी करने वाली हैं। खबर यह भी है कि शादी के लिए मेहमानों को निमन्त्रण भेजा जाने लगा है।
वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के साथ शादी में शामिल होंगे मेहमान: बताया जा रहा है कि सभी मेहमानों को अपने साथ वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट ले जाने के लिए कहा गया है। उनकी शादी में परिवार के लोगों के अलावा केवल खास दोस्त ही शामिल होंगे। जिनमें एकता कपूर, करण जोहर व फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का नाम भी सामने आ रहा है।
आपको बता दें कि मौनी रॉय अपने दोस्तों के साथ गोवा में बैचलर पार्टी भी कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सहेलियों के साथ काफी मस्ती की थी। उनके दोस्तों ने इस पार्टी की तस्वीरें साझा करते हुए एक्ट्रेस के लिए खास टिप्पणियां की थीं। फैंस ने भी उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थीं।
गौरतलब है पिछले साल भी मौनी रॉय की शादी की खबरें सामने आई थीं। जिसके बाद कोविड के कहर के कारण उन्होंने शादी को स्थगित कर दिया था। दोनों की दोस्ती भी कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के बीच ही शुरू हुई थीं, जो बाद में प्यार में बदल गई। एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड के परिवार के भी काफी करीब हैं और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कर चुकी हैं।
एक्ट्रेस टीवी सीरियल में आदर्श बेटी और बहू का किरदार निभा चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने कई बॉलीवूड फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में उन्हें ‘वेल्ले’ फिल्म में भी देखा गया था, जिसमें वह अभय देओल के साथ नजर आई थीं।