नागा चैतन्य और शोभिता ने 4 दिसंबर, 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे। ये नागा चैतन्य की दूसरी शादी थी, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। नागा चैतन्य ने साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी जो 2021 में टूट गई। शादी टूटने के बाद सामंथा ने खुलकर बात की लेकिन नागा चैतन्य ने कभी खुलकर बात नहीं की। अब उनके पिता नागार्जुन ने बताया है कि चैतन्य अपनी पहली शादी टूटने के बाद काफी डिप्रेस हो गए।
नागार्जुन ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए बताया कि सामंथा से तलाक होने के बाद चैतन्य टूट गए थे और अब जब उन्हें दोबारा प्यार मिला है तो वो बहुत खुश हैं। नागार्जुन ने बताया कि सामंथा और चैतन्य का तलाक पूरे परिवार के लिए काफी मुश्किल था। जब दोनों अलग हुए तो चैतन्य बहुत डिप्रेस हो गए थे, मगर उन्होंने अपनी फीलिंग्स किसी से शेयर नहीं की। नागार्जुन ने कहा कि वो जानते थे उनके बेटे को कितना दुख है।
नागार्जुन ने कहा, “चाय को दोबारा खुशी मिल गई। वो बहुत खुश है और मैं भी। चाय या परिवार के लिए ये आसान समय नहीं रहा है। सामन्था से सेपरेशन ने उन्हें बहुत उदास कर दिया था। मेरा बेटा अपनी भावनाएं किसी को नहीं दिखाता। लेकिन मैं जानता था कि वो नाखुश था।”
नागार्जुन ने खुलासा किया कि चाय को शोभिता के साथ फिर से मुस्कुराते हुए देखना अद्भुत था। नागार्जुन से उनकी पहली बहू सामंथा के साथ उनके रिश्ते बारे में पूछा गया और क्या उनके तलाक के बाद इसमें कोई बदलाव आया है। उसने कहा, “वो वैसा ही रहता है, लेकिन एक जोड़े के बीच क्या होता है यह बिल्कुल अलग मामला है।”
क्यों हुआ सामंथा और नागा चैतन्य का तलाक?
सामंथा और नागा को अलग हुए तीन साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनके तलाक का कारण किसी को नहीं पता चल पाया है। जब नागार्जुन से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दोनों एक दूसरे के लिए सम्मान के साथ अपने-अपने जीवन में मूव ऑन कर चुके हैं। नागार्जुन ने अपने बेटे के साथ-साथ अपने पेरेंट्स के तलाक के बारे में भी बात की।
बता दें कि नागा चैतन्य भी सामंथा के साथ तलाक पर हुई आलोचना को लेकर बोल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनके साथ क्रिमिनल जैसा बर्ताव क्यों होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…