दिग्गज एक्टर नागार्जुन ने हाल ही में अपने बेटे और एक्टर नागा चैतन्य और उनकी पूर्व पत्नी सामंथा रुथ प्रभु के टूटे रिश्ते को लेकर बात की। मीडिया के साथ बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या नागा और सांमथा को लेकर जो खबरे छपती हैं वो उन्हें परेशान करती हैं? इसपर एक्टर ने बेटे की बात करते हुए कहा,”वो खुश है, मैं बस इतना देखता हूं। मेरे लिए ये इतना ही काफी है।”
पिंकविला से बात करते हुए नागार्जुन ने कहा कि जो उसके साथ हुआ, वो एक दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव है। हम उसे बदल नहीं सकते। जो हुआ उसे हम भुला चुके हैं और वो चीजें हमारी जिंदगी से बाहर है। एक्टर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बाकी लोग भी इस बात को भूल जाएंगे।
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चेतन्य एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों ने साल 2017 में एक दूसरे से शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद ही स्टार्स ने साल 2021 में सोशल मीडिया के जरिए अपने अलग होने की घोषणा कर दी। जिसके बाद खबरें ये भी आई कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी का जोड़ा भी नागा चेतन्य को लौटा दिया था।
दोनों के तलाक के बाद खबर थी कि नागा चेतन्य फिल्म ‘मेजर’ की एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ भी देखा जाता है। हालांकि दोनों में से किसी ने इस खबर को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है। नागा के रिलेशनशिप को लेकर समांथा पर आरोप थे कि वो अपने पूर्व पति को लेकर अफवाह फैला रही हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा था।
समांथा ने ट्विटर पर लिखा था,”लड़की को लेकर अफवाह- सच ही होगा!! लड़के को लेकर अफवाह-लड़की ने प्लांट किया होगा!! ग्रो अप..हम दोनों आगे बढ़ चुके हैं…आप भी आगे बढ़ें…अपने परिवार और अपने काम पर ध्यान दें।”
बता दें कि करण जौहर के शो कॉफी विद करण के इस सीजन में समांथा गेस्ट बनकर पहुंची थीं। जहां वो नागा या अपनी शादी से जुड़े सवालों के जवाब देने से कतराती नजर आईं। समांथा हाल ही में फिल्म पुष्पा में आइटम नंबर किया, जिसके लिए उन्हें काफी सराहा भी गया। वहीं बात अगर नागा चेतन्य के वर्क फ्रंट की करें तो वो आलिया-रणबीर की बहुचर्चित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आ रहे हैं।