नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों नेता कोंडा सुरेखा ने नागा चैतन्य और उनकी एक्स वाइफ सामंथा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद से एक्टर और सामंथा ने उस पर रिएक्शन भी दिया था। फिर सुरेखा को माफी भी मांगनी पड़ी थी। वहीं, नागा चैतन्य इन दिनों शोभिता के रिश्ते की चर्चा जोरों पर है। दोनों ने इस साल अगस्त में सगाई करके फैंस को हैरान कर दिया था। ऐसे में अब सगाई के बाद कपल की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। दोनों के लुक ने काफी अट्रैक्टिव दिखे।

दरअसल, नागा चैतन्य ने अपनी होने वाली पत्नी और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला के साथ सगाई के बाद पहली तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि कपल एक एलिवेटर पर खड़ा है। इसमें नागा चैतन्य का अलग ही स्टाइल देखने के लिए मिल रहा है। वो काले रंग की बैगी पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। इसे उन्होंने ग्रे शर्ट और काली जैकेट के साथ कैरी किया है।

इतना ही नहीं, नागा चैतन्य के लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी के साथ काला चश्मा में अलग ही लुक फ्लॉन्ट किया है। ये काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। वहीं, मंगेतर शोभिता धूलिपाला ने भी होने वाले एक्टर पति की ड्रेस से मैचिंग किया है। शोभिता को भी बैगी जीन्स में देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी जैकेट को अपनी कमर पर बांधा हुआ था। दोनों का मैचिंग स्टाइल कमाल का लग रहा है। आपको बता दें कि नागा चैतन्य ने अपनी तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, ‘सब कुछ हर जगह एक ही बार में।’ हालांकि, उन्होंने ट्रोल्स के डर से कमेंट बॉक्स को हाइड कर दिया है। इनकी तस्वीर को ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

4 साल में टूटा सामंथा से नागा का रिश्ता

गौरतलब है कि नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से पहले सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। दोनों ने गोवा में धूमधाम से शादी की थी और इनकी वेडिंग सिनेमा जगत की महंगी शादियों में से एक रही थी। एक्स कपल 2017 में शादी के बंधन में बंधा था। लेकिन, शादी के 4 साल में ही उनका रिश्ता टूट गया था और साल 2021 में दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अलग होने की जानकारी शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था।

बहरहाल, अब अगर नागा चैतन्य के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों ‘थांडेल’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वो साई पल्लवी के साथ लीड रोल में दिखाई देंगे। वहीं, शोभिता ‘द नाइट मैनेजर’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। इसके साथ ही सामंथा की बात करें तो वो ‘सिटाडेल’ में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं।