साउथ एक्टर नागा चैतन्य और नागार्जुन के बेटे एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। 2 अक्टूबर, 2021 को उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु को तलाक देकर 4 साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया था। इसके बाद उनके रिश्ते पर लोगों ने ढेरों सवाल उठाया था। चैतन्य फैंस ने एक्ट्रेस पर ढेरों आरोप लगाए थे। इसके कुछ समय बाद ही एक्टर के अफेयर की खबरें भी मीडिया में सामने आई थी। उनका नाम वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ फेम एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ जुड़ा था। इसी बीच अब वो एक बार फिर से अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो अटकलें लगाई जा रही है कि नागार्जुन अपने बेटे नागा चैतन्य की दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी अक्किनेनी परिवार की बहू की पहचान का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लड़की बिजनेसमैन फैमिली से है और उसका ग्लैमर वर्ल्ड से कोई ताल्लुक नहीं है। हालांकि, अभी तक इस खबर पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

सामंथा से टूटा 4 साल पुराना रिश्ता

अगर नागा चैतन्य और सामंथा के रिश्ते की बात की जाए तो दोनों का रिश्ता शादी के चार साल बाद ही टूट गया गया था। एक्स कपल ने 2017 में अपने अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। दोनों ने लव मैरिज बड़ी ही धूम-धाम से की थी। इनकी मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी और वहीं से दोस्ती और फिर प्यार। इसके बाद इनका रिश्ता पति-पत्नी में तब्दील हो गया था। इनका रिश्ता टूटने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस पर कई तरह के सवाल उठाए थे, जिसके बाद सामंथा ने भी इस पर जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी थी।

शोभिता धुलिपाला से जुड़ा नाम

सामंथा से रिश्ता टूटने के कुछ समय के बाद ही उनका नाम एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से जुड़ा। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की प्रमोशन के दौरान उनसे इस पर सवाल भी किया गया था तो उन्होंने मुस्कुराकर जवाब दिया था, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों को और भी हवा मिली थी।

श्रुति हासन से भी रहा नागा चैतन्य का अफेयर!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शोभिता धुलिपाला से नाम जुड़ने और सामंथा से शादी से पहले नागा चैतन्य और श्रुति हासन (Shruti Haasan) के अफेयर की खबरें खूब रही थी। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था और थोड़े समय में ही उनका ब्रेकअप हो गया था।

बहरहाल, अगर नागा चैतन्य के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था। इससे उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसमें वो आमिर खान और करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दिए थे।