Anita Hassanandani TikTok: ‘नागिन’ एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नागिन-3 के बाद इन दिनों अनीता डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 में पति रोहित रेड्डी संग डांस का तड़का लगा रही हैं। वहीं इन सब के बीच अनीता का TikTok वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अनीता के एक्सप्रेशन्स और डायलॉग लिप्सिंग कमाल की है।
TikTok वीडियो में अनीता कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का एक डायलॉग बोलते हुए नजर आ रही हैं। अनीता कहती हैं- ‘सर मेरे घर में एक क्रॉकरोच है, आता-जाता रहता है। आज वो आया और रीमा-केशव की फोटो पर जाकर बैठ गया, इसका क्या मतलब हुआ। उसे इंसाफ चाहिए।’ अनीता के इस वीडियो को 65 हजार के करीब लोगों ने लाइक किया है। जबकि सैकड़ों की संख्या में यूजर्स ने कमेंट कर अनीता के अंदाज और एक्सप्रेशन्स की तारीफ की है।
बता दें कि अनीता हसनंदानी की सोशल मीडिया पर फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है। TikTok पर अनीता को 3.4 मिलियन यानि 34 लाख के करीब लोग फॉलो करते हैं, जबकि वह केवल 8 लोगों को ही फॉलो करती हैं। अनीता के TikTok वीडियोज पर अबतक कुल 16 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इंस्टाग्राम की बात करें तो अनीता को 44 लाख के करीब यूजर्स फॉलो करते हैं। नागिन-3 में विषाखा के रोल के कारण अनीता की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अनीता को लोग उनके रियल नाम के बजाए सीरियल के किरदार के नाम से जानते हैं।
कंगना रनौत की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना और राजकुमार राव लीड भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है।