Naagin 4: वृंदा बदले की आग में जल रही है। ऐसे में अब जाकर उसे मौका मिला है कि वह एक साथ अपने दुश्मनों का खात्मा कर पाएगा। आज महा-शिवरात्रि के अवसर पर वह खास दिन आ गया है जब वृंदा एक एक कर अपने दुश्मनों को तड़पा-तड़पा कर मारेगी। लेकिन इस बीच उसकी हकीकत से पर्दा उठ जाएगा। जी हां, नागिन 4 में वृंदा के पति देव को पता चलने वाला है कि वह एक नागिन है और वह उसके वंश को खत्म करने आई है।
क्या ये जानने के बाद कि वह एक नागिन है, इस वजह से देव के मन में वृंदा के लिए जो प्रेम है वो खत्म हो जाएगा ? कहानी में यहीं से ट्विस्ट आ चुका है। बता दें, शो से एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में वृंदा अपने असली रूप में आ गई है औऱ चुन-चुन कर लोगों से बदला ले रही है। तभी पीछे से देव आ जाता है।
वृंदा लाल जोड़े में प्रतिशोध की अग्नि में जलती हुई दिखाई गई है। बैग्राउंड से आवाज आती है- इस महा-शिवरात्रि नागिन पर चढ़ेगा इंतकाम का जुनून। नागिन एक एक कर अपने दुश्मनों को अपनी लंबी पूंछ से पकड़ कर उनका दम निकालेगी। तभी पीछे से देव आकर उसे रोकेगा औऱ कहेगा ‘तुम एक नागिन हो?’ अब क्या होगा जब अपने ही पति के सामने आएगा नागिन का असली रूप? देखें वीडियो:-
इधर नयनतारा गायब है। तो क्या मर गई है नयनतारा। नयनतारा गुस्से में थी कि उसकी मां ने उसका बदला वृंदा को पूरा करने को दे दिया है। इस बीच नयनतारा कहीं खो गई। लेकिन खबरें हैं कि शो में नयनतारा विशाखा के पास है। ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि सच क्या है। फिलहाल बता दें कि निया शर्मा का शो नागिन 4 इस वक्त टीआरपी की रेस में बाकी टीवी शोज को पछाड़ते हुए आगे बढ़ चलाहै। ऐसे में इस शो ने इस रेस में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। पहले नंबर पर शो कुंडली भाग्य बना हुआ है।

