Naagin 3 Wriiten Episode: सुपरपॉवर पर आधारित शो नागिन-3 में 20 साल के लीप के बाद दिलचस्प मोड़ आ गया है। शनिवार के शो की कहानी मीहिर से शुरू होती है। गाड़ी ठीक कर रहे मैकेनिक से मीहिर पूछता है कि अभी कितना समय लगेगा। हालांकि मीहिर मैकेनिक की आवाज सुनकर चौंक जाता है। मीहिर और उसके दोस्तों को पता लगता है कि मैकेनिक कोई लड़का नहीं बल्कि लड़की है। मीहिर श्रावणी को देखकर हैरान रह जाता है। वहीं अब आने वाले एपिसोड में मीहिर एक लड़की का जिक्र करते हुए नजर आएगा। मीहिर अपनी मां सुमित्रा से कहता है कि किसी लड़की की यादें उसे सता रही हैं, लेकिन वह उसे नहीं जानता है।
वहीं दूसरी ओर श्रावणी (बेला का पुनर्जन्म) की मां उसका घर पर इंतजार कर रही होती हैं। श्रावणी मां से फोन पर घर जल्दी वापस आने की बात कहती है। श्रावणी अपनी मां को पूरी कहानी बताने के बाद निकल रही होती है, उसे नाग घेर लेते हैं। जिसके कारण वह गड्ढे में गिर जाती है। श्रावणी खुद को बाहर निकालने के लिए मदद के लिए चिल्लाती है। तभी श्रावणी के अंदर नागरानी की शक्तियां आ जाती है और वह अलग महसूस करती है।
https://www.instagram.com/p/BxC1c0BB9Bf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
https://www.instagram.com/p/BxC7hgeBC91/?utm_source=ig_embed
श्रावणी को इस बात की जानकारी नहीं है कि वह नागरानी बेला की बेटी है। घर आने के बाद श्रावणी अपने कमरे में ग्लू से कुछ काम कर रही होती है। तभी देखती है कि उसके हाथों से कुछ निकलने लगता है। श्रावणी इस बात से काफी परेशान हो जाती है। वहीं दूसरी ओर मीहिर की शादी तान्या नाम की लड़की से तय हो गई है। ऐसे में आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह से मीहिर और श्रावणी की पुनर्जन्म के बाद होगी मुलाकात? क्या दोनों की प्रेम-कहानी की होगी नई शुरूआत या हो जाएंगे दोनों के रास्ते अलग। बता दें कि नागिन-3 का आखिरी एपिसोड 26 मई को प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में मेकर्स शो में हर वीक हैरान कर देने वाले ट्विस्ट ला रहे हैं।