Naagin 3 Last Episode Preview: नागिन-3 अपने फिनाले से अब कुछ ही कदम दूर है। शो का आखिरी एपिसोड 26 मई को प्रसारित किया जाएगा। शो के फिनाले एपिसोड के लिए मेकर्स ने खास प्लानिंग की है। नागिन-3 में ऑनएयर होने के बाद से ही हर वीक चौंकाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। जिसके चलते शो टीआरपी रेस पर आगे दौड़ रहा है। शो अंतिम एपिसोड में अतीत के सारे रहस्यों से पर्दा उठेगा।

चैनल ने शो के फिनाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। जिसमें खुलासा होता है कि आखिरी महानागरानी शिवांगी की जान उसके बाप ने नहीं बल्कि शीशा ने ली थी। जिसके बाद महानागरानी अपनी दुश्मन से जंग करती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या महानागरानी के साथ मिलकर नागरानी दे पाएंगी इंतकाम को अंजाम? शो के आखिरी एपिसोड को लेकर दर्शकों के मन में भी अन्य कई सवाल हैं क्या महानागरानी नागरानी बेला को लेकर चली जाएंगी नागलोक? क्या माहिर और बेला की अधूरी रह जाएगी प्रेम-कहानी?

https://www.instagram.com/p/Bxktt_FBBAH/?utm_source=ig_embed

नागिन के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि ऋतिक और रॉकी को लेकर बेला और विष रहस्यमयी मंदिर में जाती हैं। वहां पर पहले से ही तामसी अपने दुश्मनों संग मौजूद होती है। सुमित्रा नागरानी की जान लेने का प्लान बनाती है। इस दौरान बेला के सभी दुश्मन नागरानी को बंधक बना लेते हैं और उसकी जान लेने की कोशिश करते हैं। बेला की जान बचाने के लिए होती है महानागरानी की एंट्री। महानागरानी को देखकर बेला सवाल पूछती है कि आखिर वह वापस क्यों आई हैं। अपने पति और पिता से बदला नहीं लिया तो अब वह उसे बचाने के लिए क्यों आई हैं। जवाब में महानागरानी कहती हैं कि वह बदला नहीं बल्कि बदलाव और उसकी जान बचाने के लिए आई हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)