Naagin 3 Last Episode Preview: नागिन-3 का आखिरी एपिसोड 26 फरवरी को 7-8 बजे प्रसारित किया जाएगा। शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साहित है। लास्ट एपिसोड में तामसी, सुमित्रा, रॉकी, रित्विक और सभी लोग नागमणि को लेकर प्लानिंग करते हैं। सुमित्रा प्लानिंग करती है कि वह नागमणि किसी को बेच देगी। इस दौरान यामिनी वापस आ जाती है। शिवांगी खुलासा करती है कि वह किसी के लिए नहीं बल्कि नागरानी की जान बचाने के लिए वापस आई है।

महानागरानी यामिनी को देखकर चौंक जाती है। यामिनी कहती है कि वह नागरानी का परेशान चेहरा देखना चाहती है। रितिक यामिनी से शिवांगी की जान लेने के लिए कहता है और सुमित्रा उसे एक चाकू भी दे देती है। लेकिन एक भारी हवा का झोंका यामिनी को रोक देता है। इस दौरान बेला औम माहिर खुद को छुड़ाने में कामयाब हो जाते हैं। सुमित्रा बेला को रोकने की कोशिश करती है ताकि यामिनी महानागरानी की जान ले सके।

इसके बाद माहिर की रॉकी और रित्विक से लड़ाई होती है। रोहिणी और आलेख भी रॉकी और रित्विक की मदद के लिए आगे आते हैं। यामिनी शिवांगी को मारने की कोशिश करती है। नागमणि शिवांगी के सिर पर सिर जाती है और वह यामिनी को मारने में सफल हो जाती है।

यामिनी को मरता देख रॉकी और रित्विक शिवांगी से माफी मांगने लगते हैं। विष और बेला कहती हैं कि अब शिवांगी को कमजोर नहीं पड़ना है। रॉकी इस दौरान महानागरानी की जान लेने की कोशिश करता है लेकिन बेला उसे रोक देती है। शिवांगी तभी एक कागत पढ़ती है और हैरान रह जाती है। रॉकी और रित्विक धोखेबाज हैं, विष कहती हैं कि उसके पिता और पति की जान उसने नहीं ली थी।

तभी रॉकी और रित्विक अपना रूप बदलकर शेशा के अवतार में आ जाते हैं। शिवांगी हैरान रह जाती है। वह शेशा से उसके पति और पिता के बारे में पूछती है। लेकिन शेशा इस बात का खुलासा नहीं करती। जिसके बाद शिवांगी और शेशा की लड़ाई होती है। शो के आखिरी एपिसोड में विष, नागरानी और महानागरानी नागमणि के लिए दुश्मनों से आखिरी जंग करते हुए नजर आएंगी। क्या नागरानी और महानागरानी अपने दुश्मनों से ले पाएंगी इंतकाम का बदला?