Bipasha Basu, Karan Singh Grover, Dangerous Trailer, MX Player, Online Streaming Free: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मेक्स प्लेयर की नई सीरीज में नजर आने वाले हैं- ‘डेंजसर’। इसी के साथ ही डेंजरस का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। बिपाशा बसु इस सीरीज में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रही हैं।
वहीं करण सिंह ग्रोवर एक ससपेक्ट के किरदार में हैं जिसकी बीवी गायब हो गई है। ट्रेलर काफी शानदार है, जो कि फैंस को काफी पसंद आया है। करण सिंह ग्रोवर औऱ बिपाशा की कैमेस्ट्री भी इस सीरीज में देखने को मिलेगी। ट्रेलर काफी रोमांच, थिलर और रोमांस से भरा है। ट्रेलर में बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कईं हॉट सीन देते हुए भी नजर आ रही हैं।
सीरीज को विक्रम भट्ट और मीका सिंह ने प्रोड्यूस किया है। वहीं डेंजरस को भूषण पटेल ने डायरेक्ट किया है। बिपाशा बसु औऱ करण सिंह के अलावा सुयश रॉय, सोनाली राउत, नताशा सूरी औऱ नितिन अरोड़ा भी हैं। देखें ट्रेलर:-
यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा है (मनोवैज्ञानिक)। जो कि आदित्य धनराज की लेविश लाइफ के चारों ओर घूमती है। उसे जानकारी मिलती है कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। वह पुलिस की मदद से अपनी पत्नी को खोजने की कोशिश में जुट जाता है। इस केस को उसकी एक्स गर्लफ्रेंड संभाल रही है। क्या वह सच की खोज कर पाएगी? क्या अपहरण औऱ हत्या के पहलुओं पर कॉन्संट्रेट कर पाएगी?
लंबे वक्त के बाद करण और बिपाशा स्क्रीन शेयर करने दजा रहे हैं। इसको लेकर इस कपल के फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को देख लोग कहते नजर आ रहे हैं- ‘कुछ भी कहो, जोड़ी जबरदस्त है।’ तो किसी ने कहा- ‘करण और बिपाशा बहुत हॉट हैं और जबरदस्त लग रहे हैं साथ में।’