टीवी के फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता शो की तरह रियल लाइफ में भी काफी खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
मुनमुन ने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने पीच कलर की एम्ब्रॉइडेड स्लिट कट ड्रेस पहनी है। जिसके साथ उन्होंने बड़े साइज के इयरिंग और रिंग पहनी है। मुनमुन की ड्रेस का नेक काफी डिजाइरन है, जिसमें वो काफी क्लासी लुक दे रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर करीब 2 लाख लाइक्स आ चुके हैं।
यूजर्स मुनमुन की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि जिस तरह शो में जेठालाल उनपर फिदा रहते हैं, रियल लाइफ में भी लोग उनके किलर लुक के दीवाने हैं। इस बात का सबूत इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में देखने को मिल जाता है। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते।
इससे पहले भी मुनमुन ने येलो रंग की सिल्क की शर्ट और व्हाइट पैंट में फोटो शेयर की थी। जिसमें लगभग पांच लाख लाइक्स आए थे। मुनमुन की तस्वीरों पर लाखों लोग कमेंट्स करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड की किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं है। मुनमुन के फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं।
आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं। इसी का असर है कि मुनमुन की पर्सनेलिटी शो में भी मॉडल जैसी ही नजर आती है। एक्ट्रेस अपनी रियल जिंदगी में और भी ज्यादा ग्लैमरस दिखती हैं।
मुनमुन दत्ता टीवी सीरियल में काम और मॉडलिंग के अलावा बड़े पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में हासन नाम का किरदार निभाया था। इसी के साथ वो मनीषा कोइराला, पूजा भट्ट, डीनो मोरिया और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकारों के साथ भी काम कर चुकी हैं। साल 2006 में मुनमुन फिल्म ‘हॉलिडे’ में भी काम किया था।