Mukesh Khanna Shaktimaan: 90 के दशक में छोटे पर्दे के जिस शो को सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया वह मुकेश खन्ना स्टारर ‘शक्तिमान’ था। इस शो की कहानी और सुपर हीरो वाले एक्शन को बड़ो से लेकर छोटो तक ने खूब प्यार दिया। पिछले काफी समय से खबरें आ रही थी कि इस शो पर फिल्म बनने वाली हैं, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल प्ले करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, मुकेश खन्ना ने इन सभी खबरों को खरिच कर दिया। अब खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है।
दरअसल, 19 साल बाद अब यह शो ‘शक्तिमान’ एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रहा है, जिसका टीजर भी मेकर्स ने शेयर कर दिया है। इसे देखने के बाद लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी बहुत ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।
‘शक्तिमान’ का टीजर आया सामने
साल 1997 से 2005 तक 8 साल लोगों को एंटरटेन करने वाला शो ‘शक्तिमान’ अब फिर पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। कुछ दिनों पहले अभिनेता ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा था कि इसे पूरे फिल्मिंग का समापन करते हैं। अब जल्द ही फैन अपने बचपन और भारत के पहले सुपर हीरो के साथ रहेंगे, सीखेंगे और गाएंगे। अब एक बार फिर एक्टर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि अब उनके लौटने का समय आ गया है।
हमारे पहले भारतीय सुपर टीचर- सुपर हीरो। हां, आज के बच्चों पर अंधकार और बुराई हावी हो रही है। अब उनके लौटने का समय आ गया है। वे एक संदेश लेकर लौट रहे हैं। वे एक शिक्षा लेकर लौट रहे हैं। आज की पीढ़ी के लिए। उनका स्वागत करें। वहीं, एक्टर के यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर इसका एक टीजर जारी किया गया है, जिसमें कुछ क्लिप्स देखने को मिल रही हैं और एक्टर आजादी के लिए गाना गाते दिख रहे हैं। हालांकि, ये फिल्म है या शो इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है और न ही इसकी रिलीज डेट बताई गई है।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
टीजर देखने के बाद फैंस अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को यह पसंद आ रहा है, तो कुछ इसके खिलाफ हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ही कि मत करिए सर, प्लीज मत कीजिए। एक अन्य ने लिखा कि मजाक बना दिया है इन्होंने शक्तिमान का।