Actress Tunisha Sharma Death Case Updates in Hindi: अभिनेत्री तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) के अचानक आत्महत्या कर लेने की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों में शोक की लहर है। वहीं अभिनेत्री के परिवार के दुख का तो अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। एक्ट्रेस की मौत के मामले में अब तक 17 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जबकि को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) को चार दिन की कस्टडी में लिया गया है।

तुनिशा की मां ने टीवी एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) पर आरोप लगाया कि उन्होंने सुसाइड के लिए उकसाया था। इस मामले में एक के बाद एक कई एंगल सामने आ रहे हैं। फिलहाल तुनिशा शर्मा की मौत क्या एक साजिश है या सुसाइड? इसे लेकर जांच जारी है। इसी बीच दिग्गज टीवी एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपने यूट्यूब चैनल पर तुनिशा की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर किया बड़ा सवाल

अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तुनिशा केस पर बात की है। इसी के साथ उन्होंने हैरानी जताई कि किस तरह आज के वक्त में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। एक्टर ने कहा कि फिर वही सैटेलाइट जगत की चकाचौंध, फिर वही टीवी इंडस्ट्री और फिर एक एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत से यह शुरू हुआ था। आखिर क्यों ऐसा हो रहा है। यह कोई सोचता है। मैं बात कर रहा हूं तुनिशा की जिसने मेकअप रूम में फांसी लगा ली।

एक्टर ने तुनिशा की आत्महत्या को बताया बचकाना

मुकेश खन्ना ने अपने वीडियो में आगे कहा कि आज के समय में हर लड़की का ब्वॉयफ्रेंड होता है। जिस पर वो लड़की भरोसा करती है और जब लड़का धोखा दे जाता है तो वो लड़की टूट जाती है। जो लड़का पकड़ा गया है। उसके नाम में खान जुड़ा है। लेकिन में इसे लव जिहाद से नहीं जोड़ूंगा, क्योंकि जरूरी नहीं है कि हर खान इस तरह के काम करता हो। तुनिशा ने जो किया वह एक बचकानी हरकत है।

माता-पिता को बताया कसूरवार

एक्टर ने आगे कहा कि सभी तुनिशा को लेकर परेशान हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा कसूरवार लड़कियों के माता-पिता होते हैं। तुनिशा का दिल टूटा और घातक फैसला लिया। पेरेंट्स बच्चे को अकेला न छोड़े, वरना हर बच्चे का ऐसा ही हाल होगा। उस वक्त अगर कोई दोस्त, पेरेंट्स वहां मौजूद होता तो शायद तुनिशा नहीं मरती। पेरेंट्स को अपनी लड़कियों को मायानगरी में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।