अनीस बज्मी की फिल्म मुबारकां का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इसमें अर्जुन डबल रोल निभाते हुए दिखेंगे। पहली बार स्क्रीन पर एक्टर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ काम कर रहे हैं। साल 2009 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म लव आज कल के गाने आहूं आहूं की याद दिला रहा है यह गाना। इसकी वजह डबल रोल है। हालांकि इस गाने के स्टेप्स से लेकर बोल तक सभी अलग हैं। लेकिन इसे देखते समय एक बार आपके जेहन में सैफ का पगड़ी और आम हेयरस्टाइल वाला लुक याद जरुर आएगा। गुरुवार शाम को पांच बजे फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया था। अर्जुन कपूर ने हाल ही में ट्विटर पर इस गाने का टीजर फैंस के साथ शेयर किया था।
फिल्म में अर्जुन कपूर किरदार करण सिंह और चरण सिंह के किरदार में नजर आएंगे। उनका एक किरदार पगड़ी में होगा वहीं दूसरा बिना पगड़ी के आप हेयर स्टाइल में। इस गाने में अनिल कपूर भी पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना दूसरा पार्टी सॉन्ग बन सकता है। एक किरदार जहां देसी भांगड़ा करते हुए दिख रहा है वहीं दूसरा किरदार मॉडर्न डांस मूव्स कर रहा है। गाने में अथिया शेट्टी से आपकी नजरें नहीं हटेंगी। इस गाने को ऋषि रिच और यश आनंद ने कंपोज किया है। फिल्म में अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, अश्विन वर्डे और मुराद खेतान के सिने एक स्टूडियोज ने किया है। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
फिल्म दो जुड़वा भाईयों की कहानी है जिनका किरदार अर्जुन कपूर निभाएंगे। अर्जुन के इन जुड़वां भाईयों के किरदारों का नाम करण और चरण है। किस्मत के उलटफेर और अजीबोगरीब सीक्वेंस के चलते यह दोनों सगे भाई किस तरह कजिन ब्रदर बन जाते हैं यही फिल्म की कहानी है। इन दोनों भाईयों में से एक चंडीगढ़ में पला बड़ा है और दूसरा काफी वक्त तक लंदन में रहा है।
Time to celebrate, time to party. Here it is, #Mubarakan – The Title track just for you! https://t.co/b9pDggt5DP
— arjunk26 (@arjunk26) June 22, 2017
सिर्फ शक्ल एक जैसी होने के अलवा वे दोनों एक दूसरे से इस हद तक अलग है जितना हो सकते हैं। तफरी तब शुरू होती है जब उनके परिवार उनकी शादी के लिए लड़की तलाशना शुरू करते हैं, इस बात से अंजान कि दोनों की पहले ही गर्लफ्रेंड है।
