बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म मुबारकां इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। फिल्म में स्क्रीन पर एक साथ दो-दो अर्जुन कपूर नजर आएंगे, वहीं इस फिल्म की खास बात यह है कि अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ एक्टिंग करते हुए दिखेंगे। यह पहली बार होगा जब चाचा-भतीजे की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। फिल्म में डबल अर्जुन कपूर के साथ इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी होंगी। जहां अर्जुन कपूर फिल्म में लंदन वाले स्मार्ट बॉय के रूप में होंगे तो वहीं दूसरी तरफ वह पगड़ी वाले सरदार बने भी दिखाई देंगे। इधर, अनिल कपूर ने भी फिल्म में पगड़ी पहनी है और वे भी एक सरदार के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी दो भाई करण और चरण की है, जो जुड़वा हैं। एक भाई लंदन के तौर तरीकों पर चलने वाला है तो दूसरा किरदार पंजाबी है जो चंड़ीगढ़ में पला बढ़ा है और पग भी पहनता है। दोनों एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं। फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब करण और चरण के घर वाले दोनों की शादी के बारे में सोचते हैं। वहीं भाइयों के लिए परिवार वाले लड़कियां खोजना भी शुरू कर देते हैं, लेकिन दूसरी तरफ दोनों भाइयों की पहले ही प्रेमिका होती हैं, इलियाना और अथिया।

Mubarakan family….! #mubarkan

A post shared by Bollywood tadka (@bollywood_tadka_11) on

फिल्म में दोनों भाइयों की एक जैसी शक्ल होने से शादी को लेकर कई कन्फ्यूज कर देने वाले किस्से सामने आते हैं। इस दौरान इस सारी उलझन को दूर करने के लिए जीनियस बने अनिल कपूर की एंट्री होती है। अनिल कपूर फिल्म में करतार सिंह का किरदार निभा रहे हैं।  वहीं वह फिल्म में भी अर्जुन कपूर के चाचा बने हैं।