भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टी-20 कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों बेटी जीवा के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। थोड़े-थोड़े अंतराल पर इन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर धमाल मचाती दिख जाती हैं। माही की बेटी जीवा डेढ़ साल की हो चुकी है। जन्म के समय धोनी क्रिकेट में व्यस्तता के चलते अपने परिवार को वक्त नहीं दे पाए थे। मगर करीब 3-4 महीने के बिजी क्रिकेट शेड्यूल के बाद अब धोनी को जीवा के साथ समय बिताने का मौका मिला है।
धोनी ने जीवा के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो बहुत ही प्यारा और क्यूट है। इसमें धोनी बेटी के साथ अलग ही अंदाज में मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में धोनी और जीवा धोनी स्नैप चैट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों कुत्ते के कान और नाक लगाकर लंबी सी जीभ बाहर निकाल रहे हैं।
पापा धोनी के साथ बेटी भी काफी खुश नजर आ रही हैं। धोनी ने यह वीडियो फेसबुक और कई अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड किया है। फेसबुक पर इसे अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। धोनी के प्रशंसकों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए पापा-बेटी के इस वीडियो को बेहत खूबसूरत और प्यारा बताया है।
यह पहली बार नहीं जब धोनी ने अपनी बेटी के साथ मस्ती की कोई वीडियो या तस्वीर लोगों को दिखाई हो। धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर इन दोनों की फोटोज और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं। आपको बता दें कि धोनी इस समय अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। उन्हें अक्टूबर तक कोई मैच नहीं खेलना है।
नजर डालिए बेटी के साथ धोनी के कुछ पलों को-