Mrinal Sen Death News: देश के सबसे विपुल फिल्म निर्माताओं में से एक और भारत में नए सिनेमा के अग्रणी रहे मशहूर फिल्मकार मृणाल सेन का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने रविवार (30 दिसंबर, 2018) सुबह करीब 10:30 बजे कोलकाता के भवानीपोर स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उम्र संबंधी कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उनकी देखभाल करने वाले केयर टेकर ने सेन की मृत्यु के बारे में जानकारी दी। केयरटेकर ने बताया कि उनकी हालत जब ज्यादा खराब गई तब एक डॉक्टर को बुलाया गया। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया, उन्हें हार्ट अटैक आया था।

सेन की इच्छा के अनुसार उनके शव को कहीं भी नहीं रखा जाएगा। खबर के मुताबिक सेन का शव मरचुरी और विदेश से उनके बेटे के आने का इंतजार किया जाएगा। कुणाल के लौटने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। ये जानकारी सेन के केयर टेकर ने ही मीडिया को दी है।  जानना चाहिए कि करीब एक साल पहले ही सेन की पत्नी की मौत हो गई। सेन दादा साहब फाल्के और पद्म भूषण जैसे सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। सेन को एक ऐसी शख्सियत के रूप में जाना जाता है जो फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते थे। उनकी फिल्मों में समाज के यथार्थ की छवि साफ नजर आती थी।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत के प्रख्यात फिल्मकार सेन का जन्म 14 मई, 1923 को फरीदपुर में हुआ था। यह जगह अब बांग्लादेश में है। हाई स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद सेन कोलकाता आ गए। उन्होंने स्कॉटिश चर्च कॉलेज में फिजिक्स की पढ़ाई की और बाद में कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पोस्टग्रेजुएट किया। छात्र जीवन में ही वह कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की सांस्कृतिक ईकाई से जुड़ गए। हालांकि अपने जीवनकाल में वह कभी पार्टी के सदस्य नहीं बने। सेना की मृत्यु की खबर सुनकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।