Mr Faisu And Jannat zubair Rahmani TikTok Video: TikTok स्टार मिस्टर फैजू (Mr Faisu) और एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की दोस्ती और जोड़ी लोगों को भाती है। यही कारण है कि दोनों के वीडियोज सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो जाते हैं, हालांकि बीते कुछ समय से ऐसी चर्चा थी कि मिस्टर फैजू और जन्नत की दोस्ती टूट गई है। दोस्ती टूटने के कयास लगाकर ट्रोल करने वालों का मिस्टर फैजू ने जन्नत संग वीडियो पोस्ट कर मुंह बंद कर दिया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि जन्नत-मिस्टर फैजू आपस में बात कर रहे होते हैं। तभी उन दोनों को साथ देखकर लोग आपस में बातें करना शुरू कर देते हैं। लोग बात कर रहे होते हैं कि जन्नत सामने आकर खड़ी हो जाती हैं और बुराई करने वालों का मुंह बंद हो जाता है। वीडियो को 12 घंटों में 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं और कमेंट्स की संख्या हजारों में है। लोग कमेंट कर जन्नत-मिस्टर फैजू की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- बहुत अच्छा लगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- नाइस गिफ्ट। तमाम यूजर ने लिखा कि उन्हें दोनों को एक साथ देखकर अच्छा लगा।
बता दें कि मिस्टर फैजू के फैन्स अक्सर जन्नत जुबैर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। दरअसल मिस्टर फैजू का TikTok अकाउंट वीडियो बनाने के चलते सस्पेंड कर दिया था। इस दौरान जन्नत ने मिस्टर फैजू के सपोर्ट में कोई भी पोस्ट नहीं लिखी थी। मिस्टर फैजू के फैन्स जन्नत से इसी बात को लेकर खफा हैं। फैन्स का कहना है कि उनके चहेते स्टार हमेशा जन्नत की मदद करते हैं, जबकि वह कभी उनका सपोर्ट नहीं करतीं।
