अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं में हैं। मौनी रॉय ने एकता कपूर के शो ‘नागिन’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस शो से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इस वक्त मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार साथ होने वाली अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। मौनी रॉय कल यानी 27 जनवरी 2022 को सूरज नांबियार संग शादी करने वाली हैं। वहीं आज दोनों की हल्दी है और इसी हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मौनी रॉय और सूरज भारतीय पारंपरा के साथ शादी करने वाले हैं और इसी अनुसार उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत रस्में भी शुरू हो चुकी है। मौनी की करीबी दोस्त आशका गोराडिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मौनी की कुछ फोटोज भी शेयर की है। आशका ने डिजाइनर अनुराधा खुराना की फोटो को रीपोस्ट किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘आज’। इन फोटोज में देखा जा सकता मौनी रॉय ने पीले रंग का लहंगा हुआ है। इसके साथ उन्होंने ज्वेलरी भी केरी की है।
वहीं मौनी रॉय की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों ने शेयर की हैं। इसी बीच मौनी और सूरज की हल्दी सरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मौनी रॉय को पीले रंग के फ्लोरल लहंगे में नजर आ रही हैं। वीडियो में मौनी रॉय और सूरज नांबियार हल्दी की रस्म को पूरा करते दिखाई दे रहे हैं।
एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी में उनके करीबी दोस्त भी पहुंच चुके हैं। जिसमें अर्जुन बिजलानी, जिया मुस्तफा, रोहिणी अय्यर, मंदिरा बेदी, मीत ब्रोस फेम मनमीत सिंह शामिल हैं।
गौरतलब है मौनी रॉय और सूरज ने करीब दो साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट किया है और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। ‘ई-टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार मौनी और सूरज की शादी बंगाली और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होगी।
मौनी रॉय के काम की बात करें तो वो जल्द ही जी टीवी के ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ में जज के रूप में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो ‘मेड इन चाइना’ और अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।