Monalisa Dance in Saaho Song : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Bhojpuri actress Monalisa ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा दुल्हन के लिबास में जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। मोनालिसा का ये अवतार वाकई देखने लायक है क्योंकि इस वीडियो में मोनालिसा SAAHO के हिट सॉन्ग पर लहराते हुए मूव्स कर रही हैं। मोनालिसा इस वीडियो में साइको सैय्या गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

ये डांस वीडियो देख कर मोनालिसा के फैंस उनके कायल हो गए हैं। मोनालिसा ने वीडियो में गोल्डन लहंगा पहना हुआ है। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ दुल्हन की तरह गजरा और माथे पर माथापट्टी पहनी हुई है। साथ ही मोनालिसा ने गजरा भी लगाया हुआ है और दुपट्टा सिर पर ओढ़ा हुआ है। देखें ये वीडियो:-

मोनालिसा के इस वीडियो को देख उनके फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस का कहना है ‘वहा मोनालिसा इंडियन स्टाइल में भी क्या जबरदस्त डांस कर रही हो।’ तो एक फैन कहती – ‘बाप रे इतना भारी लहंगा और ऐसा डांस कर रही हो जैसे बहुत हल्का हो। वहां कमाल हो।’ इस रूप में मोनालिसा के फॉलोअर्स उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। मोनालिसा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम से खुद ही शेयर किया है। जिसे अभी तक 114,475  व्यूज मिल चुके हैं।

मोनालिसा भोजपुरी की जानी मानी अदाकारा हैं। अभी तक भोजपुरी में एक्ट्रेस कई सारी हिट फिल्में और गाने दे चुकी हैं। मोनालिसा आए दिन अपने इंस्टाग्राम से इस तरह की वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

 (और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)