Action Thriller And Horror Movies OTT: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल स्टारर फिल्म ‘मां’ आज 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह हॉरर मूवी है, जिसमें आपको डर के साथ-साथ तगड़ा सस्पेंस और एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, कुछ लोग काजोल के अभिनय की भी तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में अगर यह मूवी आपको पसंद आई या फिर आप इसके जैसी कोई और हॉरर या एक्शन थ्रिलर फिल्म की तलाश में हैं, तो चलिए आपको कुछ ऐसी बेहतरीन मूवीज के बारे में बताते हैं, जिन्हें इस वीकेंड घर बैठे एन्जॉय किया जा सकता है।

मॉम

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘मॉम’ का है। दिवंगत एक्ट्रेस के साथ अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सजल अली ने भी इस मूवी में काम किया। फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें एक ऐसी मां की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी सौतेली बेटी से बहुत प्यार करती है। वह उसकी मां होने के साथ-साथ टीचर भी है। ऐसे में जब उसकी बेटी मुश्किल में फंसती है, तो वह उसके लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देती है। इस मूवी को जी5 और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

‘रोनित फ्लॉप एक्टर था ‘, टीवी स्टार्स की मोटी कमाई का राम कपूर ने किया खुलासा, साक्षी तंवर को लेकर कही ये बात

यशोदा

सामंथा रुथ प्रभु फिल्म ‘यशोदा’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की कहानी सरोगेट मदरहुड के संवेदनशील विषय के इर्द-गिर्द घूमती है। मूवी में सामंथा ने एक सरोगेट मां ‘यशोदा’ का किरदार निभाया, जो अनजाने में एक सरोगेसी रैकेट में शामिल हो जाती है। इसके बाद वह अपराधियों को न्याय दिलाने के लिए निकल पड़ती है। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। अगर आपको काजोल स्टारर ‘मां’ पसंद आई है, तो मां पर बनी यह मूवी भी आपको इम्प्रेस करेगी।

हेलो मम्मी

साल 2024 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘हेलो मम्मी’ एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। इसकी कहानी एक बोनी नाम के एक कैरेक्टर से शुरू होती है, जिसको उसकी मरी हुई मां का फोन आता है। उसकी मां उसे स्टेफी से शादी करने के लिए मना करती है। अब आगे क्या होगा यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा। इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

कुमारी

‘कुमारी’ साल 2022 में रिलीज हुई एक मलयालम मूवी है। ऐश्वर्या लक्ष्मी द्वारा अभिनीत इस मूवी में देखने को मिलता है कि कुमारी की दुनिया, जिसकी शादी दूर पश्चिम में इल्लीमाला से परे एक शापित भूमि कन्हीरंगट में हुई है। भोली कुमारी शापित भूमि में आती है, जहां लोग परंपरा और शक्ति को बनाए रखने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। 

Bigg Boss 19: खत्म हुआ इंतजार! इस महीने ऑन एयर होगा ‘बिग बॉस 19’, जानें शो की थीम से लेकर कंटेस्टेंट लिस्ट तक सबकुछ