Mohini Dey Announces Divorce: ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) ने पत्नी सायरा बानो से 29 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया है। संगीतकार ने बीते दिन ही सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपने अलग होने की जानकारी दी और इसमें उन्होंने लिखा कि उनको लगता था कि वो इस रिश्ते में 30 साल बिता लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसी कुछ घंटों के बाद ही उनकी ट्रूप की गिटारिस्ट मोहिनी डे (Mohini Dey) ने पति से अलग होने का ऐलान कर दिया। उनके इस ऐलान के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई। लोग इस तलाक को शक की निगाह से देखने लगे हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं।

ए आर रहमान के बाद मोहिवी डे और हार्टसच ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है, ‘ मेरे प्यारे दोस्तों, फैमिली, फैंस और फॉलोअर्स। भारी मन से, मार्क और मैंने अलग होने का फैसला किया है। पहली बात ये कि हमने आपसी सहमति और समझ से इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। जबकि हम हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। हमने तय किया है कि हमारी जिंदगी में चीजें अलग हैं और आपसी सहमति से अलग हुए हैं।’

मोहिनी ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘MaMoGi और मोहिनी ग्रुप्स के साथ हम साथ में आगे भी काम करते रहेंगे। हमें साथ में अच्छा काम करते रहने का गर्व है कि हम इसे आगे भी नहीं रोकेंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि हम सभी से प्यार चाहते हैं। हम आप सभी के सपोर्ट की प्रशंसा करते हैं, जिस तरह से आप लोगों ने हमें दिया है। प्लीज हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें। हम प्रशंसा करते हैं और जज मत करना।’ उनकी इस पोस्ट को सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और इसे शक की निगाह से देख रहे हैं। लोग इसे लेकर एक्स अकाउंट पर कह रहे हैं कि ये महज एक इत्तेफाक है या फिर कुछ और बात है।

कौन हैं मोहिनी डे?

बहरहाल, अगर मोहिनी डे के बारे में बात की जाए तो वो कोलकाता से ताल्लुक रखती हैं और एक बेस प्लेयर हैं। वो गान बांग्ला के विंड ऑफ चेंज का हिस्सा हैं। वो एआर रहमान की टीम में साथ काम करती रही हैं। उन्होंने उनके साथ दुनियाभर में 40 से ज्यादा शोज किए हैं और अगस्त 2023 में अपना खुद का पहला एलबम भी रिलीज किया था।

CineGram: सायरा बानो नहीं, उनकी छोटी बहन से एआर रहमान की शादी करवाना चाहती थीं मां, मस्जिद में कर आई थीं पसंद