पूजा हेगड़े जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। ऋतिक रोशन के साथ उनकी पहली फिल्म मोहनजो दारो 12 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। सभी जानते हैं कि ये उनका बॉलीवुड डेब्यू है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा के लकी चार्म उनकी डेब्यू फिल्म के हीरा ऋतिक रोशन नहीं बल्कि कोई और हैं। जी हां पूजा के लकी चार्म रणबीर कपूर हैं। ऐसा नहीं है कि रणबीर ने पूजा को फिल्म दिलाने के लिए कोई सिफारिश की। लेकिन फिर भी रणबीर और पूजा का एक कनेक्शन है। दरअसल रणबीर ने पूजा हेगड़े के साथ हीरो की स्कूटी माइस्ट्रो का एक कमर्शियल शूट किया था। पूजा बताती हैं कि जब यह ऐड सुनीता गोवारिकर ने देखा तो उन्होंने आशुतोष गोवारिकर को पूजा के बारे में बताया। इसके बाद पूजा से बात की गई और उन्हें फिल्म ऑफर की गई। तो ये कहने में कुछ गलत नहीं होगा कि रणबीर पूजा के लिए लकी चार्म हैं।

पूजा ने बॉलीवुड में अपने फेवरेट एक्टर्स के साथ काम करने को लेकर भी बात की। उनकी इस लिस्ट में रणवीर सिंह, वरुण धवन, रणबीर कपूर का नाम शामिल है। जब पूजा से इसका कारण पूछा गया को उन्होंने कहा, रणवीर सिंह की एनर्जी कमाल की है। वो एक बेहतरीन एक्टर और इंसान है। मैंन उनके साथ एक रोमैंटिक फिल्म करना चाहती हूं। वरुण धवन के बारे में उन्होंने कहा, वरुण की कॉमेडी टाइमिंग और एक्टिंग लाजवाब है। इसी दौरान उन्होंने रणबीर और अपने कनेक्शन की बात बताई। उन्होंने बताया कि किस तरह उनके साथ किए गए एक ऐड की वजह से उन्हें इतनी बड़ी फिल्म में काम करने का मौका मिला।

मोहनजो दारो एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और रणबीर कपूर
मोहनजो दारो एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और रणबीर कपूर

Also Read:

मोहनजो दारो: ऋतिक रोशन की फिल्म रिलीज से पहले कमा चुकी है 60 करोड़