80-90 के दशक के बेहतरीन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि उनकी पहली पत्नी योगिता बाली नहीं हैं। बल्कि हेलेना ल्यूक हैं। हेलेना ल्यूक पूर्व एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में देखा गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी और फ्लाइट अटेंडेंट बन गई थीं। ऐसे में अब मिथुन की पहली पत्नी को लेकर खबर सामने आ रही है कि हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। इस दुखद घटना की जानकारी मशहूर डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर दी है। उनका निधन रविवार, 3 नवंबर, 2024 को हुआ है।
नवभारत टाइम्स की खबर की मानें तो हेलेना ल्यूक के निधन की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत पिछले दिनों ठीक नहीं थी, लेकिन पूर्व एक्ट्रेस ने डॉक्टर को नहीं दिखाया। आपको बता दें कि हेलेना को अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ के लिए जाना जाता है। इसमें उनका किरदार बेहद ही खास रहा था। इसमें वो एक ब्रिटिश रानी की भूमिका में नजर आई थीं। इससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।
हेलेना से पहली नजर में हुआ था मिथुन को प्यार
इसके अलावा मिथुन और हेलेना ल्यूक की लव लाइफ और शादी की बात की जाए तो एक्ट्रेस सारिका से ब्रेकअप के बाद मिथुन की मुलाकात मॉडल-एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी। कहा जाता है कि दोनों को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था, जिसके बाद उन्होंने शादी रचा ली थी। बताया जाता है कि साल 1979 में उनकी शादी हुई थी। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया था।
स्टारडस्टर मैगजीन के एक पुराने इंटरव्यू में हेलेना ने कहा था कि मिथुन से शादी करना उनकी भूल थी। चार महीने में सादी उनके लिए बुरे सपने से कम नहीं थी। एक्ट्रेस ने अफसोस जताते हुए कहा था कि वो सचती हैं कि ऐसा कभी ना हुआ होता। हेलेना ने कहा था कि उन्होंने तलाक के बाद उनसे गुजारा भत्ता भी नहीं मांगा था और ये भी कहा था कि मिथुन को उनसे प्यार था ही नहीं।
य
इसके साथ ही अगर हेलेना ल्यूक की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो फिल्म ‘आओ प्यार करें’, ‘दो गुलाब’ और ‘साथ साथ’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।