18 साल की मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर जहां इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं हैं, वहीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपनी बोल्ड तस्वीर के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। मानुषी की इस तस्वीर में  उनके लुक की जहां कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। मानुषी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को अब तक 5 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। मानुषी के फैन्स का मानना है कि उन्हें लेकर भद्दे कमेंट किया जाना बेहद अपमानजनक है। कहा जा रहा है कि फेमस होने के बाद मानुषी क्लीवेज शो कर रही हैं। हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद से चर्चा में हैं।

फोटो में मानुषी स्विमिंग पूल में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। मानुषी ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहन रखी है। इस फोटो के आने के बाद मानुषी के फैन्स भड़क उठे और फोटो पर कमेंट कर नाराजगी जाहिर करने लगे। मानुषी ने इंस्टाग्राम पर ‘समर वाइप्स’ कैप्शन के साथ फोटो को शेयर किया है। फोटो पर अमर टोकस नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “यह बेहद अपमानजनक है।” वहीं, कुछ यूजर ने लिखा, “ऐसी हरकतें मत करो।” कुछ फैन्स कमेंट कर मानुषी की तारीफ भी कर रहे हैं।

Manushi Chhillar, Manushi Chhillar photos, Manushi Chhillar bold photos, Manushi Chhillar hot photos, Manushi Chhillar photoshoot, Manushi Chhillar, Manushi Chhillar Miss World 2017, India, Cosmopolitan, Manushi Chhillar on the cover of Cosmopolitan, dabboo ratnani, entertainment, jansatta

Summer vibes

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on

मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मानुषी के इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मानुषी के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आईं थीं कि निर्देशक करन जौहर ने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के लिए साइन कर लिया है। हालांकि, बाद में करन ने ऐसी खबरों से साफ मना कर दिया था।। मानुषी इसके पहले एक इंटरव्यू में आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। मानुषी मेडिकल स्टूडेंट हैं और महिलाओं को पीरियड्स और हाइजीन के बारे में जागरूक करना चाहती हैं।