मेक्सिको की फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम कर लिया। 25 वर्षीय फातिमा सबसे आगे चल रही थीं और उन्हें जीत के बाद 2024 की मिस यूनिवर्स डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने ताज पहनाया। इस जीत के बाद उस सवाल का जिक्र सबसे ज्यादा हो रहा है, जिसका शानदार जवाब देकर फातिमा बॉश ने जीत हासिल की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस प्रतियोगिता के दौरान हर किसी की नजरें फिनाले पर थीं और मेक्सिको की फातिमा बॉश मिस यूनिवर्स बनीं। बता दें कि ये जीत उन्हें सालों की लगन और कई महीनों की तयारी से मिली। जब ताज उनके सिर पर रखा गया, तो देखने को मिला कि वह कैसे कांप गई।
मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता के दौरान फातिमा से सवाल किया गया कि साल 2025 में एक महिला होने की क्या चुनौतियां हैं और आप मिस यूनिवर्स के टाइटल को अपने नाम करके किस तरह से पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए सेफ माहौल बनाएंगी। इस पर फातिमा का जवाब छा गया। उन्होंने इसके जवाब में पूरे भरोसे के साथ कहा कि ‘एक महिला और मिस यूनिवर्स होने के लिहाज से मैं अपनी पूरा ध्यान दूसरों की सेवा करने में लगाऊंगी। आज के समय में हम सभी बोलने और बदलाव लाने के लिए यहां पर हैं, क्योंकि हम महिलएं हैं और जो बहादुर लोग इस काम के लिए खड़े होंगे, वही इतिहास बदलने का काम करेंगे।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के भाई ने खोला उनके घर का राज, बताया किचन में लिफ्ट लगी है या नहीं?
उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, ‘आज के समय भी महिलाओं को सुरक्षा से लेकर बराबरी के मौकों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खैर, यह पीढ़ी अब बोलने में हिचक महसूस नहीं करती। महिलाओं के अंदर अब बदलाव की मांग करने और लीडरशिप में अपनी जगह बनाने की पूरी हिम्मत है।’ उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं। यही वह जवाब है, जिसकी बदौलत फातिमा बॉश को मिस यूनिवर्स 2025 का टाइटल मिला है।
