मीका सिंह आए दिन किसी ना किसी बात की वजह से जबरदस्ती सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार इन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल हुए। भारत-पाकिस्तान के बीच हो रही तनाव के बावजूद मीका सिंह कुछ दिन पहले पाकिस्तान जाकर परफॉर्मेंस दिया था। ऐसा करने के बाद मीका सिंह को फिल्म इंटस्ट्री के कई संस्थानों में जाने के लिए मना कर दिया गया था। इसी बीच मीका को लोग सोशल मीडिया के जरिए काफी कड़वी बातें भी सुना रहे हैं। हालांकि मीका सिंह ने इन बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस दौरान मीका ने अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए एक नया तरीका अपनाया। बता दें कि मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में मीका सिंह भारतीय सैनिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते नजर आ रहे हैं। उन्हें देखने के लिए काफी अधिक भीड़ भी दिख रही है। इसी दौरान मीका सिंह ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने लगे। उन्हें ऐसा बोलता देख लोगों ने भी यही नारा लगाना शुरू कर दिया। मीका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए मीका सिंह ने कैप्शन भी दिया, ‘लोगों को इतने प्यारे स्वागत के लिए बेहद धन्यवाद। सभी को स्वतंत्रता दिवस की फिर से बधाई और उन जवानों को सलाम जो हमारी सुरक्षा के लिए कोई भी त्योहार नहीं मनाते हैं।’
इस वीडियो को देखने से यह साफ जाहिर हो रहा है कि मीका सिंह पाकिस्तान में परफॉर्मेंस देने के बाद भारत के प्रति अपनी देशभक्ति साबित करना चाहते हैं। इस वीडियो पर मीका को लोगों के काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। लेकिन देखा जाए कि मीका इस बात पर कब कोई प्रतिक्रिया देते हैं या फिर खुलकर बात करते हैं।
[bc_video video_id=”6072223725001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
विवाद यह था कि मीका सिंह 8 अगस्त को कराची के एक कार्यक्रम में गए थे। वहां उन्होंने महलनुमा बंगले में परफॉर्मेंस दी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस कार्यक्रम के बारे में ऐसा भी कहा जा रहा है कि भारत के मोस्टवांडेड दाऊद इब्राहिम भी इसमें शामिल थे।
(और Entertainment News पढ़ें)